वाहनों पर जाति का नाम लिखने वालों पर UP परिवहन विभाग सख्त, कार्रवाई के दिए आदेश

Summary :

उत्तर प्रदेश में परिवहन विभाग ने अपनी जाती का नाम लिखे वाहनों पर सख्त कारवाई करने के आदेश दिए है।

उत्तर प्रदेश में परिवहन विभाग ने सख्त आदेश जारी किए है कि अब जातिवाद नहीं चल सकेगा। परिवहन विभाग ने ऐसे वाहनों को सीज करने के आदेश प्रधानमंत्री कार्यालय से आए निर्देश पर जारी किए हैं। उत्तर प्रदेश में कार-बाइक, बस-ट्रक ही नहीं ट्रैक्टर और ई-रिक्शा तक पर ब्राह्मण, क्षत्रिय, जाट, यादव, मुगल, कुरेशी लिखा हुआ दिख जाता था पर अब गाड़ियों में जाति लिखी नज़र आई तो होगी सख़्त कार्रवाई की जाएगी। 
मुंबई के उपनगर कल्याण के रहने वाले शिक्षक हर्षल प्रभु ने प्रधानमंत्री का ध्यान इस तरफ दिलाया। उन्होंने आईजीआरएस पर पीएम मोदी से पत्र लिखकर शिकायत की। उन्होंने  लिखा कि उप्र व कुछ अन्य राज्यों में वाहनों पर जाति लिखकर लोग गर्व महसूस करते हैं। इससे सामाजिक ताने-बाने को नुकसान पहुंचता है। यह कानून के खिलाफ है। 
इस पर तुरंत रोक लगानी चाहिए। पीएमओ ने यह शिकायत उप्र भेजी। इस पर अपर परिवहन आयुक्त मुकेश चंद्र ने ऐसे वाहनों के खिलाफ तुरंत अभियान चलाने का आदेश दिया है। उन्होंने सभी आरटीओ से कहा है कि ‘जाति’ चाहे वाहन पर लिखी हो या नंबर प्लेट पर, ऐसे वाहनों को तुरंत सीज करें।
मुख्यालय ने  ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई  करने को कहा है जिन वाहनों के नंबर प्लेट पर जातिसूचक शब्द लिखा गया हो उन वाहनों को  सीज किया जाए। कानपुर जोन के सभी आरटीओ को तुरंत कार्रवाई  करने को कहा गया है।  

Desk Team