UP Weather : यूपी के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। प्रदेश में पिछले एक सप्ताह से झमाझम बारिश का दौर जारी है। बीते दो महीने से तपती गर्मी से लागों का बुरा हाल था। लेकिन हफ्ते हर की बारिश से लोगों को काफी राहत मिली है। बता दें कि, आज यानि रविवार को गोरखपुर गोंडा बलरामपुर सहित 35 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले बुधवार तक जमकर भारी बारिश होगी।
Highlight :
- यूपी में झमाझम बारिश
- 35 जिलों में चेतावनी जारी
- बुधवार तक भारी बारिश की संभावना
यूपी में बारिश का दौर जारी
प्रदेश भर में पिछले एक सप्ताह से बारिश का दौर जारी है। ऐसे में लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले बुधवार तक जमकर भारी बारिश होगी। आज यानि रविवार को गोरखपुर गोंडा बलरामपुर सहित 35 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान कई जगह आंधी की भी आशंका जताई गई है।
35 जिलों में भारी बरसात का अलर्ट
अगले चार-पांच दिनों तक रुक-रुककर वर्षा होती रहेगी। राजधानी में शनिवार को दिन का पारा 32.7 डिग्री और रात का 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यही हाल ज्यादातर जिलों का रहा। लखनऊ समेत 35 जिलों में रविवार को भारी बरसात का अलर्ट है। लेकिन कई जगह जलभराव के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
इन जिलों में चेतावनी जारी
आज यानी रविवार को देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और आसपास के जिलों में बहुत अधिक बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी
वहीं, प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, औरैया, अमरोहा, संभल, बदायूं, जालौन और आसपास के इलाकों में भी शनिवार और रविवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।


Download Android App
Download iOS App




