UP Weather: 45 डिग्री पार पहुंचा यूपी का तापमान, इन जिलों में लू का अलर्ट जारी

Summary :

45 डिग्री के पार यूपी, लू के कारण स्वास्थ्य पर खतरा

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी पड़नी शुरू हो गई है। सुबह से ही तेज धूप निकल रही है, जिससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। बांदा में तो तापमान 45 के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने बताया कि आगामी दिनों में भी गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। शनिवार को एक या दो जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, उससे कोई ख़ास असर पड़ने की उम्मीद नहीं है। आगामी दिनों में लू चलने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज शुक्रवार को यूपी में मौसम गर्म रहने वाला है। सुबह से ही तेज धूप देखने को मिल रहा है। आज दिनभर लू चलने की संभावना है। पूर्वी हिस्सों में तेज और भीषण लू चलने के आसार हैं। इस इलाके के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पछुआ हवा चलने के कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई है।

इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

यूपी में आज लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, अयोध्या, अमेठी, रायबरेली, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संत कबीर नगर, कुशीनगर, देवरिया, चंदौली, मिर्जापुर, अमेठी, रायबरेली, हमीरपुर, महोबा, जालौन, झांसी समेत कई जिलों में हीटवेव और भीषण लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

दोपहर में न निकले बाहर

दोपहर में न निकले बाहर

बता दें कि यूपी में भीषण गर्मी पड़ने के कारण तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे की बात करे तो बांदा सबसे अधिक गर्म जिला दर्ज किया गया है, यहां का पारा 45.4 डिग्री क पहुंच गया तो वाराणसी, झांसी, कानपुर और गाजीपुर में भी तापमान 42 से 43 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है, यानी आने वाले दिनों में गर्मी और परेशान करेगी। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह भी दी है।

अब जरूरतमंदों को राशन के लिए नहीं करना पड़ेगा संघर्ष, CM योगी ने दिए अधिकारियों को सख्त निर्देश

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।