यूपी में बाढ़-बारिश का कहर, 13 जिलों के 173 गांव बाढ़ से प्रभावित, प्रशासन सतर्क

Summary :

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई हैं। नदियों का जलस्तर बढ़ने से पास में बसे गांवों में बाढ़ जैसे हालात हो गए है। करीब 13 जिलों के 173 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं, लगभग 84 हजार से ज्यादा लोग इस समस्या का सामना कर रहे हैं। फिलहाल, राज्य में बाढ़ की स्थिति सामान्य और नियंत्रण में है। रिपोर्ट के अनुसार, बाढ़ प्रभावित जिलों में बदायूं, बहराइच, बलिया, बाराबंकी, बिजनौर, फर्रुखाबाद, गौतम बुद्ध नगर, गोंडा, कासगंज, लखीमपुर खीरी, मुजफ्फरनगर, सीतापुर और उन्नाव शामिल हैं। UP Flood: बाढ़ की स्थिति को…

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई हैं। नदियों का जलस्तर बढ़ने से पास में बसे गांवों में बाढ़ जैसे हालात हो गए है। करीब 13 जिलों के 173 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं, लगभग 84 हजार से ज्यादा लोग इस समस्या का सामना कर रहे हैं। फिलहाल, राज्य में बाढ़ की स्थिति सामान्य और नियंत्रण में है। रिपोर्ट के अनुसार, बाढ़ प्रभावित जिलों में बदायूं, बहराइच, बलिया, बाराबंकी, बिजनौर, फर्रुखाबाद, गौतम बुद्ध नगर, गोंडा, कासगंज, लखीमपुर खीरी, मुजफ्फरनगर, सीतापुर और उन्नाव शामिल हैं।

UP Weather Update (Source: Social Media)
UP Weather Update (Source: Social Media)

UP Flood: बाढ़ की स्थिति को लेकर प्रशासन अलर्ट

राहत आयुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद ने बाढ़ की स्थिति और राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जिलाधिकारियों को प्रभावित लोगों को राहत शिविरों या अन्य सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने तथा भोजन, चिकित्सा सुविधाओं और आवश्यक राहत सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में 1,589 बाढ़ चौकियां और 1,263 बाढ़ आश्रय स्थल तैयार किए गए हैं। इनमें से 41 आश्रय स्थल फिलहाल उपयोग में हैं, जहां 1,045 लोग रह रहे हैं। अब तक 4,845 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है।

UP Flood (Source: Social Media)
UP Flood (Source: Social Media)

UP Weather Update: बचावदल ने संभाला मोर्चा

राहत एवं बचाव कार्यों के लिए 428 नौकाएं और मोटर बोट तथा 1,101 स्थानीय गोताखोर तैनात किए गए हैं। प्रभावित लोगों को 15,238 खाद्यान्न और 30,316 भोजन के पैकेट वितरित किए गए हैं। राज्य में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 16 टीम, जबकि विभिन्न जिलों में राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और प्रांतीय सशस्त्र बल (पीएसी) के जवान तैनात हैं।

ALSO READ: दिल्लीवालों बुधवार को 200 नई इलेक्ट्रिक बसों की मिलेगी सौगात, करनाल के लिए ई-बस सेवा भी शुरू

Rahul Kumar Rawat