उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस की चपेट में आए एक युवा पत्रकार की मौत हो गई है। राष्ट्रीय समाचार चैनल के लखनऊ कार्यालय में काम करने वाले पत्रकार की मौत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
सरकारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्रकार नीलांशु शुक्ला के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
पत्रकार के परिजनों ने बताया कि नीलांशु शुक्ला (28) एक राष्ट्रीय समाचार चैनल में पत्रकार थे और मंगलवार सुबह कानपुर के सेवन एयरफोर्स अस्पताल में उनका निधन हो गया। नीलांशु के परिजन ऋषि शुक्ला ने बताया, ”बीस अगस्त को नीलांशु कोरोना संक्रमित हुये थे और उनका इलाज कानपुर के सेवन एयरफोर्स अस्पताल में चल रहा था जहां आज सुबह उनका निधन हो गया।


Download Android App
Download iOS App



