उत्तर प्रदेश : पिछले चार दिनों में CAA विरोध करने के आरोप में पीएफआई के 108 लोग गिरफ्तार

Summary :

संशोधित नागरिकता कानून का विरोध करने के आरोप में उप्र पुलिस ने पिछले चार दिनों में पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) पर कड़ी कार्रवाई करते हुये उसके 108 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

संशोधित नागरिकता कानून का विरोध करने के आरोप में उप्र पुलिस ने पिछले चार दिनों में पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) पर कड़ी कार्रवाई करते हुये उसके 108 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने यहां  बताया, ”पिछले चार दिन में उप्र में पीएफआई के 108 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।’’ 
उन्होंने बताया, ‘‘यह तो शुरुआत हैं, हम इनकी जड़ों तक जायेंगे और इनको कहां से किस जरिये से मदद मिलती थी इसकी जांच करेंगे। हम केंद्रीय जांच एजेंसियों के संपर्क में भी हैं।  इससे पहले शनिवार को  मेरठ पुलिस ने पीएफआई सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया। देर रात तक जिलेभर में छह गिरफ्तारियां हुईं।

BJP नेता अनंत कुमार हेगड़े का विवादित बयान, महात्मा गांधी के स्वतंत्रता आंदोलन को बताया ‘ड्रामा’

इसमें सरूरपुर से मुस्तकीम निवासी खिवाई,  महताब निवासी अहमदनगर व शोएब निवासी इस्लामनगर , इंचौली से कारी ओसामा निवासी लावड़ और लिसाड़ी गेट से अय्यूब निवासी श्यामनगर,  परतापुर से कारी इरफान निवासी सैलाना को गिरफ्तार किया गया। 

Desk Team