बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान ने बीते 27 दिसंबर को अपना 54 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके पर सलमान खान ख़ुशी दोहरी हो गयी, जब वो एक बार फिर से मामा भी बन गए। सलमान के जन्मदिन के मौके पर उनकी बहन अर्पिता शर्मा ने एक बेटी को जन्म दिया। अर्पिता और उनके पति आयुष ने इस बच्ची का नाम ‘आयत’ रखा है।

आयत के जन्म पर सलमान खान ने अपनी बहन अर्पिता और उनकी नवजात बच्ची के साथ तस्वीर शेयर की थी। अर्पिता ने भी कहा था कि उनकी दिली तमन्ना था कि वो सलमान के जन्मदिन के मौके पर मां बने और ऐसा ही हुआ।

अब अर्पिता और आयुष की बेटी के जन्म को एक महीना बीत चुका है और एक नयी तस्वीर सामने आयी है, जो काफी वायरल हो रही है। आयुष ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है , ”हैप्पी फेसेज।’
.jpg)
इस तस्वीर में अर्पिता खान शर्मा अपने बेटे आहिल शर्मा और बेटी आयत शर्मा के साथ नजर आ रही है। अर्पिता ने दोनों बच्चों को गोद में ले रखा है और दोनों बच्चे उनके गालों को चूम रहे है। तस्वीर में अर्पिता और उनके बच्चों के बीच प्यारभरी बॉन्डिंग बेहद खूबसूरत लग रही है।
अर्पिता इन दिनों अपने मदरहुड को एन्जॉय कर रही है और आयुष उनका पूरा ख़याल रख रहे है। बता दें सलमान खान के जीजा अतुल अग्निहोत्री ने भी यही तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो वीडियो स्टोरी भी शेयर की है, जिसमे अर्पिता और उनके बच्चों की कई तस्वीरें शामिल है।
जानकारी के लिए बता दें , 18 नवंबर 2014 में अर्पिता खान और आयुष शर्मा की शादी हुई थी। 30 मार्च 2016 को अर्पिता और आयुष के घर बेटा हुआ था, जिसका नाम आहिल रखा गया था। बीते 27 दिसंबर को हुई अर्पिता की बच्ची का जन्म सी-सेक्शन डिलीवरी के जरिए हुआ है।



Download Android App
Download iOS App



