हर गुजरता दिन लोकसभा चुनाव को नजदीक ला रहा है ऐसे में राजनीतिक दलों की बयान बजी में तेजी के साथ तल्खी भी बढ़ रही है। जो आरोप घुमा फिरा कर लगते थे वो अब सीधे लगने है या फिर ये कहा जाए की मैदान में अब सभी खुलकर एक दूसरे के सामने आ रहे है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सपा राष्ट्रिय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते कहा कि जो 2014 में आए थे वो लोग 2024 में विदा हो जाएंगे।
2024 के लोकसभा चुनाव में पूरा परिवर्तन
इस दौरान उन्होंने कहा कि यहां की जनता ने 2022 में थोड़ा परिवर्तन किया था, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में पूरा परिवर्तन होगा। यूपी से आए थे, यूपी से बाहर चले जाएंगे। इंडिया के साथ मिलकर एनडीए को हराने का काम पीडीए करेगा। सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है। इसके खिलाफ आवाज उठाने वालों पर मुकदमे लाद दिए जा रहे हैं। आम आदमी परेशान है। सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे लगाए जा रहे हैं। प्रतापगढ़ में ऐसा कोई दिन नहीं जाता, जिस दिन यहां सपा कार्यकर्ताओं को अन्याय का सामना न करना पड़ता हो। यहां की जनता अपने ऊपर हो रहे अन्याय को भूलने वाली नहीं है।
सपा का प्रतिनिधिमंडल देवरिया जाएगा
अखिलेश यादव ने कहा कि सपा का प्रतिनिधिमंडल देवरिया जाएगा और दोनों परिवारों से मिलेगा। दोनों परिवारों को न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा। ये सरकार जीरो टॉलरेंस की बात करती है। अगर आप ऐसी बात करते हैं तो जो-जो अधिकारी वहां रहे हैं, जिसने दोनों परिवारों को न्याय नहीं दिया है, चाहे वो डीएम, एसपी, आईजी और डीआईजी से लेकर लेखपाल तक क्यों न हो, हर जिम्मेदार अफसर के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्हें सस्पेंड किया जाना चाहिए। जरूरत पड़े तो उन्हें टर्मिनेट कर देना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



