बच्चों की जान बचाने के लिए python से भिड़ गई बिल्ली, मां की ममता का ये Video जीत लेगा दिल

Summary :

दुनिया में सबसे बड़ा दर्जा मां का होता है, क्योंकि एक मां के ऊपर कितनी ही परेशानी क्यों न हो, वे कभी भी अपने बच्चों पर आंच नहीं आने देती है। ये भी कहा जाता है कि जब बच्चा बोलना भी नहीं सिखता तब भी एक मां समझ जाती है कि उसके बच्चे को क्या चाहिए। अब मां इंसान हो या जानवर, अपने बच्चों से तो लगाव सभी को होता है। वहीं जंगल में रहते हुए भी एक जानवर मां पूरी कोशिश करती है कि कोई शिकारी जानवर उसके बच्चे के पास भी न जाए। अपने बच्चे की जान को…

दुनिया में सबसे बड़ा दर्जा मां का होता है, क्योंकि एक मां के ऊपर कितनी ही परेशानी क्यों न हो, वे कभी भी अपने बच्चों पर आंच नहीं आने देती है। ये भी कहा जाता है कि जब बच्चा बोलना भी नहीं सिखता तब भी एक मां समझ जाती है कि उसके बच्चे को क्या चाहिए। अब मां इंसान हो या जानवर, अपने बच्चों से तो लगाव सभी को होता है। वहीं जंगल में रहते हुए भी एक जानवर मां पूरी कोशिश करती है कि कोई शिकारी जानवर उसके बच्चे के पास भी न जाए। अपने बच्चे की जान को बचाने के लिए एक मां शेर तक से लड़ जाती है।

अब ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक बिल्ली अपने बच्चों को जहरीले सांप से बचा रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक खतरनाक सांप आता है और बिल्ली के बच्चों पर हमला कर देता है। इस सांप की लंबाई और चौड़ाई इतनी ज्यादा होती है। जिसे देखकर कोई भी घबरा जाए, लेकिन यहां एक मां अपने बच्चों को बचाने के लिए जान की परवाह नहीं करती है और सांप पर ही हमला कर देती है।

आखिर एक सांप अगर इंसान के सामने भी आ जाएं तो उसके भी पैरों तले जमीन खिसक जाएगी क्योंकि सांप होते ही इतनी जहरीले है कि किसी को भी डर लगना जाहिज है। लेकिन जब एक मां के सामने कोई परेशानी आती है तो वे खुद की परवाह किये बगैर अपने बच्चों को सुरक्षित रखने की कोशिश करती है। हालांकि वीडियो में ये साफ नहीं दिखा कि आखिर में इसका क्या परिणाम रहा लेकिन एक मां के आगे दुनिया की कोई ताकत नहीं जीत सकती।


बता दें, इस वीडियो को सोशल मीडिया साइट एक्स (पूर्व ट्विटर) पर @Rainmaker1973 ने शेयर किया है। वहीं सांप और बिल्ली की लड़ाई देख लोग भी कमेंट्स करते हुए नहीं रूक रहे हैं। एक यूजर लिखता है-“कैट के पास काफी स्किल होती है”। वहीं कई लोगों ने कहा कि लोग पहले जानवरों को ऐसी सिचुएशन में डाल देते है और फिर वीडियो बनाते है। कुछ यूजर्स ने वीडियो कमेंट करने वाले से पूछा कि आगे कि वीडियो कहां है?

Ritika Jangid