उत्तर प्रदेश में जल्द ही स्थानीय निकाय चुनाव होने वाले हैं। सभी दलों ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है। बीजेपी, सपा, बसपा और कांग्रेस निकाय चुनाव के लिए काफी जोश में है। बता दे कि बीजेपी दावा कर रही है कि इस बार निकाय चुनाव में ऐसी रणनीति तैयार की जा रही है जिससे जो वार्ड उसने लंबे समय से नहीं जीते उसे भी जीत जाएं।
इस बार पूरी तैयारी में है BJP
आपको बता दे कि बीजेपी की तैयारी है कि इस निकाय चुनाव में हर एक पद के लिए अपने सिंबल पर उम्मीदवार को उतारा जाए। 2017 में बीजेपी ने मेयर के लिए हुए चुनाव में जहां 87 फीसदी सीटों पर जीत हासिल की थी तो वहीं नगर पालिका अध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में उसकी जीत का प्रतिशत मेयर के मुकाबले काफी कम था। इस बार पार्टी का दावा है कि ना केवल मेयर बल्कि नगर पालिका और नगर परिषद में भी बीजेपी ज्यादा सीटें जीतेगी।
चुनाव के लिए बीजेपी तैयार कर रही है रणनीति
निकाय चुनाव से पहले यूपी में 3 सीटों पर उपचुनाव हो रहे है।इन उपचुनाव को लेकर बीजेपी कई दावे कर रहोइ है। उपचुनाव के परिणाम भी उसके दावे की हकीकत बता देंगे। लेकिन बीजेपी निकाय चुनाव को जीतने के लिए इस बार एक नई रणनीति के तहत काम कर रही है और वह इस कोशिश में जुटी है कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले इस निकाय चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीटें हासिल कर साल 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए माहौल अभी से गर्म करना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



