Delhi News: आज से शुरू हो सकेंगे दिल्ली में निर्माण कार्य, प्रदूषण के चलते कंस्ट्रक्शन पर लगी थी रोक

Summary :

दिल्ली में प्रदूषण का संकट काफी बढ़ गया था,जिसके चलते कई पाबंदियां लगाई गई थी, दिल्ली सरकार की बैठक में ये फैसला किया गया है कि निर्माण कार्य पर लगी रोक को आज से हटाया जा रहा है।

दिल्ली में प्रदूषण का संकट काफी बढ़ गया था,  जिसके चलते कई पाबंदियां लगाई गई थी।दिल्ली सरकार की बैठक में ये फैसला किया गया है कि निर्माण  कार्य पर लगी रोक को आज से हटाया जा रहा है। एक बार फिर से निर्माण कार्य हो सकेंगे।  बता दे कि इसके अलावा कई अन्य पाबंदियों को भी हटा दिया गया है। स्कूल खुलने के साथ ही वर्क फॉर्म होम को भी बंद कर दिया गया है।दिल्ली सरकार के मुताबिक पहले से स्थिति थोड़ी बेहतर होने की वजह से या निर्णय लिया गया है। 
निर्माण कार्य एक बार फिर होंगे शुरू 
 आपको बता दे कि धुंध की चादर के साथ ही वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के करीब पहुंच गया था जिसके बाद राजधानी के हालात काफी खराब हो गए थे। सांस अस्थमा, गला के रोगियों की संख्या भी लगातार बढ़ रही थी। जिसके बाद दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बैठक बुलाई थी और प्राथमिक स्कूल को बंद करने के साथ ही निर्माण कार्य पर रोक लगा दिया था। इसके अलावा वर्क फ्रॉम होम की भी अपील की थी। 
हालात अभी भी पूरी तरह से नहीं है ठीक 
दिल्ली पर अभी भी प्रदूषण का संकट बरकरार है।हालांकि, कई पाबंदियों को हटा दिया गया है। लेकिन हालात अभी पूरी तरह से ठीक नहीं है। पराली  व गाड़ियों से निकलने वाले धुएं के अलावा तेजी से होते निर्माण कार्य भी राजधानी में प्रदूषण की बड़ी वजह बनती है। ऐसे में देखना होगा की पाबंदी हटने के बाद राजधानी पर इसका क्या कुछ असर पड़ता है। 

Desk Team