उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले मे भाजपा नेता की पत्नी के साथ छेड़खानी के मामले सामने आया है। रविवार की रात को पति-पत्नी सड़क पर टहलने निकले थे। जहां शराब के नशे मे डूबे तीन मनचलों ने भाजपा नेता की पत्नी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब भाजपा नेता इसका विरोध किया तो मनचलों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। हालांकि, पुलिस ने मामलादर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश मे जुट गई है।
मनचलों ने की भाजपा नेता की पत्नी से छेड़छाड़
पीड़ित का नाम संजय वर्मा बताया जा रहा है जो स्थानीय भाजपा नेता हैं। पीड़ित उत्तर प्रदेश के सदर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले है। दरअसल, पति पत्नी 20 अगस्त रविवार की रात को खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकले थे। जहां रस्ते मे तीन लोग नशे मे धुत हो कर बाइक से आए थे और संजय की पत्नी को छेड़ना शुरू कर दिया। जब संजय ने इसका विरोध किया तो बाइक सवारों ने संजय की पाते कर दी।
पुलिस ने दर्ज की FIR
वहीं, शोर सुनकर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए जिससे देख कर मनचले वह से भाग गए। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस मे एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।


Download Android App
Download iOS App



