थानाक्षेत्र मुंशीगंज के ग्राम बन्दोइया में प्रधानपति अर्जुन की कृष्ण कुमार के अहाते में अधजले/घायल अवस्था में मिलने व इलाज हेतु लखनऊ ले जाते समय मृत्यु की घटना व साक्ष्य संकलन कर अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के सम्बन्ध में #SP_अमेठी श्री दिनेश सिंह द्वारा दी गयी बाइट @Uppolice pic.twitter.com/SuqXoTleL3
— AMETHI POLICE (@amethipolice) October 30, 2020
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों से बात की है और मामले में सख्त कार्रवाई के लिए कहा है। थाना प्रभारी मिथिलेश सिंह ने कहा कि परिवार ने अभी तक कोई शिकायत नहीं दी है, लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है। उनकी पत्नी छोटका, जो कि ग्राम प्रधान हैं, ने कहा कि उनके पति किसी काम से बाहर गए थे और गुरुवार की देर रात तक घर नहीं लौटे। उन्होंने कहा, हमें फिर जानकारी दी गई कि उन्हें गांव के बाहर सुनसान जगह पर आग के हवाले कर दिया गया। यह राजनीतिक रंजिश के कारण किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



