उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से ईसाइयों द्वारा हिन्दू धर्म को टारगेट करने की एक घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, हरिहरगंज ईसीआई चर्च में 90 हिन्दुओं को सामूहिक धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। जिसके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज़ किया गया है। जांच द्वारा पता चला है कि नैनी कृषि सैम हिगिनबॉटम यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर से इस अपराध के लिए फंडिंग की जाती है। ईसीआई चर्च में धर्मांतरण का यह चौथा मामला है। पुलिस ने 47 नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
40 दिन की प्रक्रिया के बाद SHUATS कुंड में स्नान किया गया
मालवां थाना क्षेत्र के तारापुर असवार निवासी सत्यपाल ने पिछले साल अप्रैल में इवेंजेलिकल चर्च ऑफ इंडिया (ईसीआई) के खिलाफ सामूहिक धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि मिशन अस्पताल में रह रहे भिटौरा पीएचसी में तैनात एएनएम लिली सी से उनकी मुलाकात हुई और चर्च में 90 हिंदुओं के साथ उनका धर्मांतरण कराया गया। 40 दिन की प्रक्रिया के बाद एसएचयूएटीएस के कुंड में स्नान किया गया। सत्यपाल का नाम बदलकर सैमसन कर दिया गया। धर्मांतरण के तार नैनी एग्रीकल्चर एसएचयूएटीएस से जुड़े हैं।
67 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया
अंचल अधिकारी नगर वीर सिंह ने बताया कि 47 नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ जालसाजी, धर्मांतरण, ठगी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। सत्यपाल ने कहा कि उनका असली आधार कार्ड चर्च में जमा है। इसमें उसके नाम के साथ सैमसन जोड़ा गया है। प्रयागराज नैनी स्थित यूनिवर्सिटी एसएचयूएटीएस में छापेमारी के लिए पुलिस ने अब कोर्ट में सर्च वारंट मांगा है। धर्मांतरण और फंडिंग से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जाएगी और पुलिस ने कई बैंकों से बैंक खातों की जानकारी जुटाई है।


Download Android App
Download iOS App



