उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में बुधवार को एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ओ. पी. सिंह ने बताया कि वजीरगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर मुहल्ले के रहने वाले महेंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें उसने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विरुद्ध आपत्तिजनक और अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया है।
उन्होंने बताया कि इस मामले में भारतीय जनता पार्टी की वजीरगंज मंडल इकाई के अध्यक्ष अनुज सक्सेना की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सिंह ने कहा कि आरोपी की तलाश की जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



