बदलता मौसम के साथ बहुत सी परिस्थति भी बदलती है , बारिश का मौसम हर किसी के लिए एक सा नहीं होता किसी को बारिश के होने का इंतजार होता है तो किसी को इसके बंद होने का। बंद दीवारों की खिड़कियों से बारिश बाहर देखने में बहुत अच्छी लगती है। बारिश के मौसम में गर्म पकवान खाते हुए बारिश की मौसम को निहारना सभी को अच्छा लगता है लेकिन ये वर्षा उनके लिए खतरनाक होती ही जिनके लिए खुला आसमान ही छत हो ।
मुझे बेहतर उपज और फायदे की आशा कम
एक किसान ने कहा भारी बारिश की वजह से भारी मात्रा में मिर्च नष्ट हो गई, जिससे मुरादाबाद के मिर्च किसानों को भारी घाटा हुआ। ऋण लने के पश्चात, मैने अपने खेत में मिर्च की फसल लगाई और समय पर पानी दिया। फसल के बचाव के लिए दवाओं का छिड़काव भी किया। मुझे बेहतर उपज और फायदे की आशा थी , लेकिन भारी वर्षा से फसल को नुकसान हुआ। जिसके बाद मेरी मुनाफा कमाने की आशा कम हो गई।
मुरादाबाद में मिर्च की खेती बड़े पैमाने पर
मुरादाबाद में मिर्च की खेती बड़े पैमाने पर होती है और करीब 100 हेक्टेयर जमीन पर मिर्च उगती है। इसे दिल्ली एनसीआर, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में निर्यात किया जाता है। किसान मिर्च बेचकर अच्छा मुनाफा कमाते हैं. इस साल मिर्च की फसल अच्छी थी और किसानों को अच्छे मुनाफे की उम्मीद थी, लेकिन भारी बारिश से फसल को नुकसान हुआ।
कर्ज लेकर मिर्च की फसल लगाई
पहले मिर्च की कीमत 5 रुपये किलो थी, अब 30 रुपये से बढ़कर 50 रुपये हो गई है। लगातार गर्मी और बारिश के कारण मिर्च की फसल को नुकसान हुआ है। किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। किसानों ने कर्ज लेकर मिर्च की बुआई की। लेकिन इस बार भीषण गर्मी के साथ भारी बारिश के कारण उनकी पूरी फसल खराब हो गयी है. किसान अब मिर्च की फसल को नष्ट कर धान की बुआई करने पर विचार कर रहे हैं


Download Android App
Download iOS App



