उत्तर प्रदेश सरकार ने डीआईजी रूल्स और मैनुअल दिनेश दुबे और डीआईजी पीएसी अरविंद सेन को सस्पेंड कर दिया है। 9.72 करोड़ रुपये के पशुधन घोटाले में नाम आने पर राज्य सरकार ने इन दोनों अफसरों के खिलाफ ये कार्रवाई की। इससे पहले इस मामले में आरोपियों का मददगार हेड कांस्टेबल दिलबहार सिंह सस्पेंड किया गया था।
एसटीएफ की जांच में दोनों डीआईजी के घोटाले के मास्टरमाइंड आशीष राय से सीधे जुड़े होने के प्रमाण मिले है। वहीं पशुधन विभाग में हुए फर्जीवाड़े की एफआईआर हजरतगंज कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। एसटीएफ से मिली जानकारी के मुताबिक आजमगढ़ में तैनाती के दौरान दोनों ही अफसरों की आशीष राय से बातचीत हुई थी।
गोरखपुर में पेड़ बना खूनी संघर्ष की जड़, मां-बेटे की बेरहमी से हुई हत्या
इस मामले में पशुधन राज्यमंत्री जयप्रताप निषाद के निजी प्रधान सचिव रजनीश दीक्षित, निजी सचिव धीरज कुमार देव, इलेक्ट्रॉनिक चैनल के पत्रकार आशीष राय, अनिल राय, कथित पत्रकार एके राजीव, रूपक राय और उमाशंकर को 14 जून को गिरफ्तार किया गया था। मामले में जांच कर रही एसटीएफ ने आरोपित आशीष राय समेत नौ लोगों को गिरफ्तार कर फर्जीवाड़े का खुलासा किया।


Download Android App
Download iOS App



