Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। मैलानी कस्बे में कोयले के धुएं से दम घुटने से दो बच्चों की मौत हो गयी।
Highlights
- रात को अंगीठी जला कर सोना पड़ा भारी
- दम घुटने से हुई मौत
- पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
मौके पर पहुंची पुलिस
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सोमवार की रात ठंड से बचने के लिए मैलानी कस्बा में एक परिवार ठंड से बचने के लिए रात को बिना वेंटिलेशन वाले कमरे में कोयले जला कर उसे बिना बुछाए सो गए थे। मंगलवार की सुबह जब परिजन उठे तो कोई हलचल न होने पर उनका कमरा खटखटाया तो यह दुखद घटना सामने आयी।
पुलिस के अनुसार, किसी तरह कमरे का दरवाजा खोला गया तो माता-पिता के साथ दोनों बच्चे बेहोश मिले। सभी को तुरंत मैलानी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर हे ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि बच्चों के परिजन रमेश और रेनू को गंभीर हालत में खीरी जिला अस्पताल ले जाया गया।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
घटना की सूचना मिलने पर मैलानी थाने के प्रभारी निरीक्षक (SHO) पंकज त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और प्रारंभिक जांच की। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।


Download Android App
Download iOS App




