आजकल एक अच्छी जॉब मिलने बहुत मुश्किल हो गया। युवा डिग्री होने के बाद भी दर-दर भटक रहे हैं, इसके बावजूद भी उन्हें अपनी पसंद की जॉब नहीं मिल रही। अगर आप 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन के साथ ही अलग-अलग डिग्री धारक हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आप यहां आवेदन कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश रोजगार कार्यालय ने यूपी रोजगार मेला 2026 का बंपर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में रोजगार मेला लगेगा। इसकी सबसे बात ये है कि इसका कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। आइए जानते हैं, कैसे आवेदन करें और इसके लिए क्या-क्या डाक्यूमेंट्स चाहिए।
रोजगार मेले में कौन कर सकता है आवेदन?
इस रोजगार मेले में 10वीं,12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, इंजीनियरिंग की डिग्री है, वे भी अपनी योग्यता के अनुसार पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसमें अग्निवीर योजना से जुड़े युवा भी भाग ले सकते हैं। इसमें आवेदन करने की न्यूनतम उम्र 18 साल निर्धारित की गई है। जबकि अलग-अलग पदों के लिए उम्र की अधिकतम सीमा कंपनियों की मांग के हिसाब से तय की गई है।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले रोजगार मेला की आधिकारिक वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर “UP Rojgar Mela 2026 Apply Online” वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन करें।
- इसके बाद आपको मिले आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- फॉर्म में अपनी पर्सनल डिटेल्स, पढ़ाई-लिखाई का ब्योरा और जाति (कैटेगरी) भरें।
- अपनी पासपोर्ट फोटो, हस्ताक्षर और मांगे गए डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करके अपलोड करें।
- फॉर्म को एक बार चेक करके सबमिट पर क्लिक कर दें।
- कंफर्मेशन पेज का प्रिंट आउट निकालें और संभालकर रख लें।
किन जिलों में लगेगा रोजगार मेला?

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जून और जुलाई 2026 के दौरान रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत भदोही, मुजफ्फरनगर, आगरा, प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, जौनपुर, अयोध्या, झांसी, एटा, फिरोजाबाद, उन्नाव, देवरिया, रामपुर, कानपुर नगर और बुलंदशहर समेत कई जनपद शामिल हैं। इस बार आगरा में महिला अभ्यर्थियों के लिए विशेष ‘पिंक रोजगार मेला’ आयोजित किया जाएगा, जबकि मुजफ्फरनगर, भदोही, प्रयागराज और लखनऊ में भी अलग-अलग तारीखों पर बड़ी संख्या में खाली पदों को भरने के लिए भर्ती की जाएगी।
उम्मीदवार अपने साथ ये डाक्यूमेंट्स जरूर ले जाएं
रोजगार मेले में शामिल होने उम्मीदवार अपने साथ अपडेटेड बायोडाटा की 4-5 कॉपियां रखें, ताकि अलग-अलग जगह इंटरव्यू दे सकें। इसके अलावा साथ में 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन आदि के सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो ले जाना न भूलें।


Download Android App
Download iOS App




