Uttar Pradesh: मेरठ के गंगानगर में शनिवार को तब दहशत का माहौल बन गया। जब एक रिहायशी आबादी के बीच एक तेंदुआ घुस गया। 9 घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग ने ट्रैंकुलाइज करके तेंदुए को पकड़ा।
Highlights
- दहशत में कटे 13 घंटे
- शाम छह बजे पकड़ा गया तेंदुआ
- स्कूलों की हुई छुट्टी
मेरठ की गलियों में दहशत का महोल
यूपी के मेरठ के गंगानगर क्षेत्र में शनिवार को तब तहशत का माहौल बन गया। जब एक कसेरू खेड़ा आबादी के बीच एक तेंदुआ घुस आया। पहले वह एक मंदिर परिसर में आया फिर तंग गली में फंस गया। इसके बाद में तेंदुए ने मकान की छतों से होता हुआ दूसरी तरफ मकान में घुस गया। तेंदुए को देख मकान में मौजूद 4 लोग छह घंटे तक कमरे में बंद रहे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने दीवार तोड़कर उन्हें घर से बाहर निकाला। वहीं 9 घंटे चले रेस्क्यू ऑपेशन के बाद तेंदुए को ट्रैंकुलाइज करके पकड़ा गया। हालांकि इस दौरान तेंदुए ने एक युवक पर हमला भी कर दिया। जिसे उपचार के दिल्ली रेफर कर दिया गया।
शहर में दिखा तेंदुआ
सुबह पांच बजे तेंदुआ दिखाई दिया और 9:20 बजे यह कसेरूखेड़ा की घनी आबादी में घुस गया। सुबह 10 बजे वह ऊंचा मोहल्ला निवासी ललित के घर के बरामदे में पहुंच गया। टीम ने जगह-जगह जाल लगाकर उसे पकड़ने का प्रयास किया।
इस दौरान तेंदुए ने वन विभाग की टीम और लोगों पर हमला कर दिया। इसमें क्षेत्रीय निवासी अंगद पासी घायल हो गया। वहीं, ललित अपने परिवार के साथ कमरे में फंसे रहे। उन्हें 4 घंटे बाद कमरे की दीवार तोड़कर निकाला गया।
लोग घरों में हुए बंद
ललित अपनी पत्नी अंजू, मां विमला, बेटी वीरा के साथ कमरे में बंद थे और बाहर तेंदुआ बैठा था। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान भीड़ के कारण टीम को मुश्किल का सामना करना पड़ा। वन विभाग की टीम ने आठ घंटे ऑपरेशन चलाकर तेंदुए को पकड़ लिया गया।
DFO राजेश कुमार ने बताया कि तेंदुए की उम्र करीब 3 से 4 वर्ष के बीच है। रविवार सुबह इसे शिवालिक रेंज में छोड़ा जाएगा। फिलहाल उसे वन्य जीव विशेषज्ञ डॉ. आरके सिंह की निगरानी में रखा गया है। उन्होंने बताया कि तेंदुआ स्वस्थ है।


Download Android App
Download iOS App






