Uttar Pradesh : बहुचर्चित माफिया अतीक अहमद के एक और बेनामी संपत्ति का पता चला है। उस प्रापर्टी को कुर्क करने के लिए रिपोर्ट भी भेजी गई है। आरोप है कि अतीक व अशरफ के मरने के बाद जावेद कामरान फराज सहित अन्य लोगों ने अपहरण कर लिया और उसी होटल के कमरे में बंधक बनाकर मारा पीटा। इससे परेशान होकर पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया और फिर पुलिस की ओर से छानबीन के बाद अब बेनामी संपत्ति को जब्त किए जाने की बात कही गई है।
Highlight :
- माफिया अतीक का नैनी में बेनामी संपत्ति
- प्रापर्टी को कुर्क करने के लिए भेजी गई रिपोर्ट
- पुलिस की छानबीन के बाद बेनामी संपत्ति होगी जब्त
कुर्क करने के संबंध में न्यायालय को भेजी रिपोर्ट
जानकारी के मुताबिक अतीक और अशरफ ने अपने गुर्गों के जरिए सफाईकर्मी श्यामजी सरोज के नाम पर नैनी में जमीन ली थी। बाद में उस जमीन को बेचने के लिए श्यामजी पर दबाव बनाया गया था। पुलिस की ओर से छानबीन के बाद अब बेनामी संपत्ति को जब्त किए जाने की बात कही गई है। अतीक की करीब दो से तीन करोड़ की बेनामी संपत्ति जल्द ही कुर्क होगी। डीसीपी नगर की ओर से गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत प्रापर्टी को कुर्क करने के संबंध में न्यायालय को रिपोर्ट भेजी गई है।
डरा-धमका कर करवाई थी रजिस्ट्री
कुछ महीने पहले नवाबगंज निवासी श्यामजी ने अतरसुइया थाने में जीटीबी नगर करेली निवासी जावेद खान, उसके भाई कामरान अहमद व फराज अहमद खान, शुक्लाजी व कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया गया कि श्यामजी करीब 15 साल पहले सरदार हाउस जीटीबी नगर करेली निवासी जावेद व कामरान के घर पर साफ-सफाई का काम करता था। तभी उसके नाम पर जमीन नैनी में खरीदी गई थी। जावेद समेत अन्य लोग खुद को माफिया अतीक व अशरफ का खास आदमी बताते रहे। कुछ साल बाद जावेद सहित अन्य लोग उसे डराने-धमकाने लगे और फिर उसके नाम पर विभिन्न स्थानों पर जमीन की रजिस्ट्री करवाई।


Download Android App
Download iOS App




