राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने तेतरियाखंड कोयला खदान पर जबरन वसूली और हमले से संबंधित एक मामले में झारखंड में तीन जगहों पर छापेमारी के दौरान डिजिटल डिवाइस और कुछ आपत्तिजनक सामग्री जब्त की, एजेंसी ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। झारखंड में कुख्यात अमन साहू गिरोह के सहयोगियों से जुड़े हजारीबाग और रांची जिलों में तीन ठिकानों पर बुधवार को छापेमारी की गई।
- NIA ने डिजिटल डिवाइस और कुछ आपत्तिजनक सामग्री जब्त की
- अमन साहू गिरोह के तीन ठिकानों पर बुधवार को छापेमारी की गई
- मामले में एक फॉर्च्यूनर और कुछ आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई
तलाशी के दौरान आपत्तिजनक सामग्री जब्त
आतंकवाद विरोधी एजेंसी ने कहा कि मामले (RC-01/2021/NIA/RNC) में विभिन्न संदिग्धों के परिसरों पर की गई तलाशी के दौरान डिजिटल डिवाइस, एक फॉर्च्यूनर वाहन और कुछ आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई। NIA ने इससे पहले झारखंड के लातेहार जिले में तेतरियाखंड कोयला खदान पर सुजीत सिन्हा, अमन साहू और अन्य गिरोहों के सदस्यों द्वारा किए गए हमले से जुड़े मामले में 24 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था।
2020 का है मामला
यह हमला दिसंबर 2020 में इन गिरोहों द्वारा पैसे ऐंठने और सरकारी काम में बाधा डालने के लिए रची गई आपराधिक साजिश के तहत किया गया था। मार्च 2021 में जांच का जिम्मा संभालने वाली NIA ने इस साल फरवरी में बिहार में पांच स्थानों पर तलाशी के दौरान अमन साहू के एक प्रमुख सहयोगी शंकर यादव को उसके पास से 1.30 करोड़ रुपये जब्त किए जाने के बाद गिरफ्तार किया था।


Download Android App
Download iOS App



