Uttar Pradesh : भीषण गर्मी ने यूपी के लोगों की हालत खराब कर दी है। प्रदेशभर में आगामी तीन से चार दिन तक यही स्थित बने रहने का अनुमान है। बता दें कि लोगों को मानसून का बेसब्री से इंतजार है। फिलहाल ज्यादातर जिलों में लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। हालांकि आज यानी बुधवार को पूर्वी यूपी के तराई इलाकों जैसे-गोरखपुर के आसपास जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
Highlight :
- यूपी में भीषण गर्मी से लोगों की हाल बेहाल
- ज्यादातर जिलों में लू को लेकर रेड अलर्ट जारी
- कुछ जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना
ज्यादातर जिलों में लू को लेकर रेड अलर्ट
यूपी(Uttar Pradesh) में आगामी तीन से चार दिन तक यही स्थित बने रहने का अनुमान है। बता दें कि लोगों को मानसून का बेसब्री से इंतजार है। फिलहाल ज्यादातर जिलों में लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। अभी अगले चार दिनों तक कोई राहत के आसार नहीं हैं। ज्यादातर जिलों में लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। लखनऊ में सोमवार को दिन का तापमान 46 डिग्री पार कर गया। मंगलवार को अधिकतम पारा 7.3 डिग्री वृद्धि के साथ 45.3 डिग्री सेल्सियस पहुंचा।
लखनऊ में न्यूनतम तापमान रिकार्ड
बता दें कि लखनऊ में न्यूनतम तापमान रिकार्ड तीसरी बार 32.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, 35.3 डिग्री के साथ कानपुर की रात प्रदेश में सबसे गर्म रही। मौसम विभाग की मानें तो 22 की रात से लेकर 23 को लखनऊ में बारिश के आसार बन रहे हैं। इस दौरान कई जिलों को राहत की फुहार मिल सकती है, लेकिन तब तक गर्मी की तपिश झुलसाती रहेगी।
बारिश 25 जून से शुरू होने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, अलीगढ़ में दिन का पारा 45.4 और झांसी में 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा आगरा में 45.2, अयोध्या व बहराइच में 45 डिग्री सेल्सियस के साथ लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। हालांकि 22 जून को पश्चिमी यूपी अलग-अलग स्थानों में हल्की से मध्यम बरसात के आसार बन रहे हैं। लखनऊ में मानसून की बारिश 25 जून से शुरू होने की संभावना है।


Download Android App
Download iOS App




