Uttar Pradesh : भीषण गर्मी का कहर जारी है। सोमवार को प्रदेश में सबसे अधिक गर्म रहा जहां अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस रहा है। इसके अलावा झांसी सुलतानपुर हमीरपुर फतेहपुर में भी पारा 47 डिग्री के पार रहा है। बीते 24 घंटों में प्रचंड गर्मी से 119 लोगों की मौत हो गई।
Highlight :
- यूपी में तापमान 47 डिग्री पार
- 24 घंटों में गर्मी से 119 लोगों की मौत
- कई जिलों में 20 जून तक लू का रेड अलर्ट
24 घंटों में गर्मी से 119 लोगों की मौत
मौसम विभाग ने भी कई जिलों में 20 जून तक लू का रेड अलर्ट जारी किया है। सोमवार को प्रयागराज फिर प्रदेश में सबसे गर्म रहा जहां अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस रहा है। इसके अलावा झांसी सुलतानपुर हमीरपुर फतेहपुर में भी पारा 47 डिग्री के पार रहा है। प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रचंड गर्मी से 119 लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक मौसम में नरमी के आसार नहीं हैं।
मौसम में नरमी के आसार नहीं
भीषण लू का मौसम लोगों की जान जाने की वजह बन रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक मौसम में नरमी के आसार नहीं हैं। बता दें कि, वाराणसी में हीट स्ट्रोक के कारण सोमवार देर रात तक 32 लोग की मौत हो गई। हालांकि चिकित्सक मौत के अलग-अलग कारण बता रहे हैं। उनका कहना है कि शारीरिक रूप से कमजोर व अस्वस्थ लोगों को मौसम ज्यादा प्रभावित कर रहा है। हालांकि लू या तपिश से मौत की पुष्टि पोस्टमार्टम से ही हो सकती है।
16 मौतें कानपुर में
वहीं, 16 मौतें कानपुर में हुईं। तीन शव तो स्टेशन पर मिले। फतेहपुर में पिता-पुत्र समेत आठ लोगों की मौत हो गई। 27 वर्षीय अंशू दुबे बुखार आने के बाद बेहोश हो गए। कुछ देर में उनकी मौत हो गई। 62 वर्षीय पिता इकलौते बेटे के शव का अंतिम संस्कार लौटे तो लू लगने से उनकी भी मौत हो गई।
यहां भी लोगों ने दम तोड़ा
वहीं, हमीरपुर में 15, चित्रकूट में 12 तो बांदा में 10 लोगों ने दम तोड़ दिया। उन्नाव, कन्नौज में तीन-तीन, औरैया-महोबा में दो-दो, कानपुर देहात और इटावा में एक-एक की मौत हो गई। चंदौली में पांच, गाजीपुर में चार व मीरजापुर में पांच लोगों की मौत हो गई। बता दें कि पश्चिम बंगाल और बिहार के पूर्वी हिस्से में ठहरे मानसून का बेसब्री से इंतजार हो रहा है।
20 जून के बाद तापमान में गिरावट के आसार
सोमवार को कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से चार से नौ डिग्री तक ऊपर चला गया। मौसम विभाग ने बतााय कि, इसकी वजह है कि हर साल 17 जून के आसपास मानसून का असर दिखने लगता था और तापमान नियंत्रित रहता था। इस साल भीषण गर्मी की स्थिति अभी कम से कम तीन दिन बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, 20 जून से तापमान की तीव्रता में धीरे-धीरे गिरावट शुरू होने के आसार हैं।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




