असम पुलिस ने राज्य के उदलगुरी जिले में अवैध हथियारों और गोला-बारूद का बड़ा जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने बरामदगी के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उदलगुरी जिला पुलिस के अनुसार, पुलिस दल ने उदलगुरी पुलिस थाने के अंतर्गत उदलगुरी शहर के पास शांतिपुर गांव से सोमवार शाम हथियार और गोला-बारूद बरामद किया।
- असम पुलिस ने अवैध हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया है
- पुलिस ने बरामदगी के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है
- हमें सूचना मिली दो लोग अवैध हथियार बेचने की कोशिश कर रहे हैं- पुलिस
पुलिस को मिली थी सूचना
उदलगुरी जिले के पुलिस अधीक्षक पुश्किन जैन ने बताया कि, पुलिस दल ने एक घर से एक AK56 राइफल, एक मैगजीन और 668 राउंड जिंदा गोला-बारूद बरामद किया और जब्त किया। पुश्किन जैन ने बताया, “हमें सूचना मिली थी कि दो लोग अवैध हथियार बेचने की कोशिश कर रहे हैं।
घर में रखे हथियार छिपाकर
उदलगुरी पुलिस ने तुरंत उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुष्किन जैन ने कहा, “पूछताछ के दौरान हमें पता चला कि वे शांतिपुर इलाके के एक घर में हथियार छिपाकर रखे हुए थे। हमने घर से एक AK56 राइफल, एक मैगजीन और 668 राउंड जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। हमने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।” आगे की जांच जारी है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




