संभल जिले के बनिया ढेर क्षेत्र में पुलिस से गौ तस्करों की मुठभेड़ हो गई, जिसमें दो इनामी गौ तस्कर घायल हो गया। बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में एक सिपाही के घायल होने की भी ख़बर है। पुलिस अधिकारी के द्वार दी गई जानकारी के अनुसार, तीन बदमाश फरार हो गया और पकड़े गए बदमाशों के पास से एक कार और एक बछड़ा बरामद किया गया है।
कोकावास पुल के पास बदमाशों से मुठभेड़ हुई

पुलिस अधीक्षक (एसपी) चक्रेश मिश्रा ने बताया कि बनिया ढेर थाना क्षेत्र के कोकावास पुल के पास मंगलवार सुबह पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई। पुलिस को देख बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश बिलाल और गुलाम घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि पकड़े गए बदमाश गौ तस्कर हैं और उन्होंने क्षेत्र में पहले ऐसी कई घटनाओं को अंजाम दिया है। इन दोनों पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। दोनों मुरादाबाद के कुंदरकी थाना क्षेत्र के निवासी हैं।
गोलीबारी में पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल हो गए

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि, मौके से तीन बदमाश फरार हो गए जिनकी खोज की जा रही है। पकड़े गये बदमाशों के पास से एक कार, एक गाय का बछड़ा, गोकशी के हथियार और दो अवैध शस्त्र बरामद किए गए हैं। गोलीबारी में पुलिसकर्मी विवेक यादव भी बदमाशों की गोली लगने से घायल हो गए, उन्हें इलाज के लिए मुरादाबाद भेजा किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



