गुलाबी साफा बांध तैयार हुए Sidharth Kiara के बैंड-बाजा बाराती, यहां देखे शादी की पूरी रिपोर्ट

Summary :

इस साल की मोस्ट अवेटेड शादी आखिरकार होने वाली हैं। जी हां ये शादी किसी और की नहीं बल्कि बॉलीवुड के दो उम्दा स्टार्स कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की हैं। सोमवार को मेहंदी की रस्म और संगीत नाइट के बाद कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा मंगलवार को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

इस साल की मोस्ट अवेटेड शादी आखिरकार होने वाली हैं। जी हां ये शादी किसी और की नहीं बल्कि बॉलीवुड के दो उम्दा स्टार्स कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की हैं। सोमवार को मेहंदी की रस्म और संगीत नाइट के बाद कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा मंगलवार को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी को रॉयल टच देने के लिए जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस होटल में सारी तैयारियां की गयी हैं। 
ऐसे में लगातर अब दोनों के फैंस शादी से जुडी हर छोटी से छोटी अपडेट जानने के लिए काफी ज्यादा बेताब दिख रहे हैं। ऐसे में आपको बता दे की अब जल्द ही ये दोनों सात फेरे लेने वाले हैं। देशी-विदेशी फूलों से खास मंडप सजाया गया है। शादी की रस्में मंगलवार सुबह दूल्हा और दुल्हन को हल्दी का लेप लगाने की रस्म के साथ शुरू हुईं। बारात की पूरी तैयारी हो चुकी है और सिद्धार्थ घोड़ी पर सवार होकर कियारा संग शादी करने जाएंगे। 
Sidharth Malhotra Kiara Advani Wedding Live Updates Marriage Sangeet Mehndi  Choora Ceremony full Details | Sidharth Kiara Wedding Live: कुछ ही देर में  शुरू होंगे कियारा-सिद्धार्थ के फेरे, मंडप की ...
रिपोर्ट्स के मुताबिक प्री-वेडिंग फंक्शन मंगलवार सुबह 11:30 बजे जैसलमेर हवेली और थार हवेली के बीच इलाके में हुआ।  कुछ ही घंटों में दोनों की शादी होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दोपहर 3 बजे से विवाह समारोह शुरू होगा। वे बावड़ी नामक स्थान पर फेरे लेंगे, जो होटल के बीच में है और एक हवाई दृश्य है। इसके बाद वे आंगन में वरमाला की रस्म करेंगे। फेरे और वरमाला की रस्म के बाद मेहमान रिसेप्शन में शामिल होंगे। शादी के बाद की पार्टी रात 8 बजे से सेलिब्रेट लॉन में होगी। 

सिद्धार्थ मल्होत्रा कियारा आडवाणी की शादी से जुड़ा एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में गाजे-बाजे संग कियारा को ब्याहने की पूरी तैयारी देखी जा सकती हैं। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि बैंड-बाजा वाले गुलाबी साफा बांध कर तैयार हो रहे हैं। सभी खुले मैदान में धूप में एक-दूसरे को गुलाबी साफा बांधते दिख रहे हैं। सभी ने लाइट पिंक कलर का कुर्ता और व्हाइट पजामा पहना हुआ है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Sidharth Malhotra Kiara Advani Wedding Live Updates Marriage Sangeet Mehndi  Choora Ceremony full Details | Sidharth Kiara Wedding Live: कुछ ही देर में  शुरू होंगे कियारा-सिद्धार्थ के फेरे, मंडप की ...
शादी से एक दिन पहले सोमवार को मेहंदी और म्यूजिक पार्टी हुई। इसकी थीम व्हाइट रखी गई थी। थीम के लिए हर जगह सफेद रंग के फूलों से सजावट की गई। स्टेज का टेंट भी सफेद रंग का रखा गया है। जहां पर्दे सफेद रंग के लगाए गए थे। इसके साथ ही कियारा और सिद्धार्थ भी सफेद कलर की ड्रेस पहनकर आए थे। शादी में आए रिश्तेदार और मेहमानों के लिए भी सफेद रंग का ड्रेस कोड था।
मंगलवार सुबह से ही होटल के बाहर और अंदर चहल-पहल हो रही है। सिक्योरिटी भी काफी टाइट है। होटल स्टाफ मेंबर,गार्ड और ड्राइवरों को भी पूरी चेकिंग के बाद ही एंट्री दी जा रही है। मेन गेट से रिसेप्शन तक 3 चेकिंग पॉइंट्स बनाए गए हैं। 
ऐसे में अब दोनों के फैंस को शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार हैं, की वो पल आएगा जब दोनों कपल को शादी के बाद देखने को मिलेगा। 

Desk Team