कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) की आलोचना करने और इसे कमजोर करने का आरोप लगाने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। मुद्दे ने कांग्रेस और बीजेपी के बीच राजनीतिक खींचतान का रूप ले लिया है।
सोमवार देर रात ट्वीट की सीरीज में, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने कहा: एचएएल कर्नाटक का गौरव और भारत का एक अमूल्य रत्न है। 2019 के लोकसभा चुनावों में राहुल गांधी ने निराधार आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार एचएएल को कमजोर कर रही है।
1,000 से अधिक हेलीकाप्टरों का निर्माण करने का लक्ष्य
उन्होंने कहा, आज पीएम नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के गुब्बी में एचएएल की हेलिकॉप्टर फैक्ट्री का उद्घाटन किया, जो एशिया की सबसे बड़ी हेलिकॉप्टर निर्माण यूनिट होगी। अगले 20 वर्षों में 4 लाख करोड़ रुपये के अनुमानित व्यावसायिक मूल्य के साथ 1,000 से अधिक हेलीकाप्टरों का निर्माण करने का लक्ष्य है।

यह भारत को बिना आयात के हेलीकॉप्टरों की अपनी संपूर्ण आवश्यकता को पूरा करने में सक्षम करेगा और डिजाइन, विकास और विनिर्माण में प्रधानमंत्री के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के ²ष्टिकोण को बढ़ावा देगा। क्या राहुल गांधी और कांग्रेस अब एचएएल पर देश को गुमराह करने के लिए माफी मांगेंगे?

इस बीच, विपक्ष के नेता सिद्दारमैया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी राज्य में कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए कार्यों का उद्घाटन करने के लिए ही कर्नाटक का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा, तुमकुरु जिले के गुब्बी तालुक में एचएएल हेलीकॉप्टर निर्माण यूनिट प्रस्तावित है और जमीनी काम यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान किया गया था। अब, मोदी इसका उद्घाटन कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



