उत्तरप्रदेश राजभवन को मिला धमकी भरा पत्र

Summary :

राजभवन द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि ‘‘टीएसपीसी झारखंड’’ की ओर से यह पत्र आया है।

लखनऊ : उत्तर प्रदेश राजभवन को एक धमकी भरा पत्र मिला है, जिसमें दस दिन के अंदर राज्यपाल के राजभवन छोड़कर नहीं जाने पर राजभवन को डायनामाइट से उड़ा देने की धमकी दी गयी है। राजभवन द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि ‘‘टीएसपीसी झारखंड’’ की ओर से यह पत्र आया है। 
माओवादी समूह तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी को टीएसपीसी कहा जाता है। बयान में कहा गया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अपर मुख्य सचिव हेमन्त राव ने पत्र को आवश्यक कार्रवाई के लिये गृह विभाग को भेज दिया है। उत्तरप्रदेश की राज्यपाल पद की शपथ लेने के पहले पटेल मध्यप्रदेश की राज्यपाल थीं । कुछ समय तक उन्होंने छत्तीसगढ़ का भी अतिरिक्त प्रभार संभाला था । 

Desk Team