Uttar Pradesh : सपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी का अगला लक्ष्य 2027 में उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने का है। जिसके लिए पार्टी अभी से ही इसकी तैयारी शुरू कर रही है। हालांकि सपा मुखिया कन्नौज लोकसभा सीट से सांसद बने रहेंगे लेकिन करहल विधान सभा सीट को वे जल्द ही छोड़ेंगे। इसके लिए वे विधान सभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा देंगे।
Highlight :
- सपा पार्टी का लक्ष्य बना 2027 का चुनाव
- पार्टी ने शुरू की अभी से तैयारी
- करहल विधान सभा सीट छोड़ेंगे सपा मुखिया
सपा मुखिया का लक्ष्य
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का अगला लक्ष्य 2027 में उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने का है। पार्टी अभी से ही इसकी तैयारी शुरू कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि करहल विधान सभा सीट को वे जल्द ही छोड़ेंगे। इसके लिए वे विधान सभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा देंगे।
कार्यकर्ताओं को दी बधाई
उन्होंने कहा कि सपा अब देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। उन्होंने यह भी कहा कि जब संसद चलेगी तब वहां पर जनता के मुद्दों को सपा जोरदारी से उठाएगी। कहा कि सपा के कार्यकर्ताओं ने भीषण गर्मी में पार्टी को मजबूती देने का काम किया है जिसके लिए सभी को बधाई दी गई है।
मुद्दों की जीत का चुनाव
सपा मुखिया ने कहा वर्ष 2024 का चुनाव जनता के मुद्दों की जीत का चुनाव रहा है। उन सभी मतदाताओं को बधाई जिन्होंने संविधान बचाने के मुद्दे पर अपने अपने घरों से निकलकर सपा के पक्ष में मतदान किया। उन्होंने यह भी कहा कि जब संसद चलेगी तब वहां पर जनता के मुद्दों को सपा जोरदारी से उठाएगी।


Download Android App
Download iOS App




