उत्तर प्रदेश : अगले तीन दिनों तक होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने दी जानकारी

Summary :

देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। मानसून की वापसी हो गई है, लेकिन कुछ राज्य ऐसे जहां मानसून की वापसी से पहले भारी बारिश का दौर जारी है।

देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश का दौर जारी है।यूपी में कई दिनों से लगातार हो रही बारिश ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।कई जगह स्कूल भी बंद कर दिए गए है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी कुछ दिनों तक बारिश से राहत मिलने वाली नहीं है। लोगों को बारिश की वजह से अभी कुछ और दिन परेशान रहना पड़ेगा।
  Weather Update: तीन दिनों तक दिल्ली समेत इन 6 राज्यों में होगी झमाझम बारिश,  कड़ाके की ठंड के बीच मौसम में आएगा बड़ा बदलाव - Weather update Rainfall in  6 states including
मौसम विभाग ने जानकारी दी कि 22 से 25 सितंबर तक कई अलग- अलग इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। उसके बाद 22 और 23 को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कम बारिश होने की संभावना है।यूपी में लगातार हो रही बारिश की वजह से लोगों का जीवन काफी ज्यादा मुश्किलों भरा हो गया है। बारिश के कारण निर्माणाधीन कार्य में दीवारें गिर जाती है। कई मजदूर दबकर मर जाते है। इस साल औसत से काफी ज्यादा बारिश हुई है। जिसकी वजह से किसान खरीफ की फसल नहीं बो पाए।अब इस समय जब उन्होंने बारिश की उम्मीद बिलकुल छोड़ दी थी, तो बारिश का सितम उन्हें परेशान कर रहा है।  
  

Desk Team