उत्तर प्रदेश : करंट लगने से हुई तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर

Summary :

उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के एक गांव में शनिवार को एक किसान के खेत पर पेड़ काटने आये तीन मजदूरों की हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आकर करंट लगने से मौत हो गई।

उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के एक गांव में शनिवार को एक किसान के खेत पर पेड़ काटने आये तीन मजदूरों की हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आकर करंट लगने से मौत हो गई जबकि एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया।घायलों को उपचार के लिए पी जी आई चण्डीगढ भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूरज राय ने बताया कि शनिवार को रामपुर मनिहारान थाने के तहत आने वाले मदनुकी गांव में एक किसान ने अपने खेत में लगे पेड़ों को कटवाने के लिए मजदूर बुलाए थे तथा गंगोह क्षेत्र के फतेहपुर ढोला निवासी सद्दाम (32), नौशाद (30), और अजय अपने साथी मजदूरों के साथ पेड़ काटने आये थे।राय ने बताया कि जब ये तीनों पेड काटने लगे तभी पास से गुजर रही विद्युत लाइन की चपेट में आकर करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गयी जबकि इनका एक साथी आरिफ (29) गम्भीर रूप से झुलस गया।
Uttar Pradesh Three laborers died due to electrocution in UP one is in  critical condition - यूपी में करंट लगने से तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत  गंभीर - India TV
हादसे की जानकारी मिलते ही रामपुर मनिहारान थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मजदूर आरिफ को उपचार के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे इलाज के लिए पी जी आई चंडीगढ़ में भर्ती कराने के लिए कहा गया है।

Desk Team