श्रद्धा कपूर की मौसी ने सरेआम किया था king Charles-III को किस, बाद में होना पड़ा शर्मिंदा

Summary :

चार्ल्‍स तृतीय को ब्रिटेन का नया राजा घोषित कर दिया गया है। इसके साथ किंग चार्ल्‍स तृतीय की पत्‍नी कैमिली पार्कर को क्‍वीन कन्‍सॉर्ट की उपाधि दी गई। आप में बहुत कम को ही शायद किंग चार्ल्स का बॉलीवुड कनेक्शन पता हो। चलिए आपको बताते है चार्ल्स और बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस से जुड़ा मजेदार किस्सा।

8 सिंतबर को ब्रिटेन की
महारानी क्वीन एलिजाबेथ-2 का निधन हो गया। क्वीन की मौत के साथ एक पूरे युग का अंत
हो गया। बता दें कि क्वीन 71 साल तक ब्रिटेन की महारानी रही। वहीं, अब उनकी मौत के
बाद
उनके बेटे प्रिंस चार्ल्स
यूनाइटेड किंगडम के किंग है। चार्ल्‍स तृतीय को ब्रिटेन का नया राजा घोषित कर दिया
गया है। इसके साथ किंग चार्ल्‍स तृतीय की पत्‍नी कैमिली पार्कर को क्‍वीन कन्‍सॉर्ट
की उपाधि दी गई। आप में बहुत कम को ही शायद किंग चार्ल्स का बॉलीवुड कनेक्शन पता
हो। चलिए आपको बताते है चार्ल्स और बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस से जुड़ा मजेदार
किस्सा।

Prince Charles during his visit to India (Photos Framed, Prints,  Puzzles,...) #21868950

किंग चार्ल्स का
बॉलीवुड एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी संग एक मजेदार किस्सा जुड़ा है। एक्ट्रेस पद्मिनी
ने कुछ ऐसा कर दिया था कि सिर्फ इंडियन मीडिया में ही नहीं इंटरनेशनल मीडिया में
भी उनकी खूब चर्चा हुई थी। दरअसल बात उन दिनों की है जब किंग चार्ल्स भारत आए हुए
थे। इस दौरान चार्ल्स भारत घूमने के साथ-साथ एक और चीज देखने की इच्छा जताई।
बॉलीवुड का क्रेज सिर्फ भारत में ही नहीं है ये तो हम सब भलीभांति जानते हैं। किंग
चार्ल्स को भी बॉलीवुड का क्रेज था, ये इस बात से साफ हो जाता है कि भारत आने पर
उन्होंने फिल्मों की शूटिंग देखने की इच्छा जताई थी।

Britain's Prince Charles Chats with India's Prime Minister Indira Gandhi  During a Banquet - 1980 - Old Indian Photos

किंग चार्ल्स
देखना चाहते थे कि भारत में फिल्मों की शूटिंग कैसे होती है। इसी जिज्ञासा के लिए
उन्होंने एक बॉलीवुड फिल्म का शूट देखा था। हिंदी फिल्म
‘आहिस्ता आहिस्ता‘ के सेट पर प्रिंस चार्ल्स ने अपने दिन का कुछ
समय बिताया था। मेहमान प्रिंस चार्ल्स थे
, तो सेट पर उनका
स्वागत-सम्मान भी किया गया।

फिल्म
आहिस्ता-आहिस्ता की लीड एक्ट्रेस पद्मिनी थी। सेट पर सब किंग चार्ल्स का स्वागत कर
रहे थे। पद्मिनी भी चार्ल्स के स्वागत के लिए उन्हें माला पहनाते हुए बड़े ही
प्यार से मुस्कुराते हुए चार्ल्स के गालों पर किस कर लिया था। किस करते ही पद्मिनी
इंटरनेशनल मीडिया में छा गई। इसके बाद ब्रिटिश मीडिया में पद्मिनी को
‘वो महिला जिसने प्रिंस चार्ल्स को किस किया‘ कहकर एड्रेस किया जाने
लगा।

When Padmini Kolhapure kissed King Charles on the sets of her film - Movies  News

हालांकि बाद में
पद्मिनी ने बताया कि उन्हें इसके लिए काफी शर्मिंदगी हुई थी। 2013 में एक मीडिया
हाउस को दिए इंटरव्यू में पद्मिनी ने बताया कि,
‘वो मुंबई आए हुए
थे और मुझे नहीं पता उन्हें क्या लगा कि उन्हें एक शूट देखना था। हम राजकमल
स्टूडियोज में
‘आहिस्ता आहिस्ता‘ के लिए शूट कर रहे थे। शशिकला जी ने उनकी आरती की और मैंने उन्हें बस गालों पर एक
छोटी किस के साथ ग्रीट किया। लेकिन
,
उन दिनों में, ये बड़ी बात बन हो गई थी।

पद्मिनी ने आगे
इंटरव्यू में बताया कि मुझे याद है जब मैं एक हॉलिडे के लिए लंदन गई, तो एक ब्रिटिश इमिग्रेशन ऑफिसर ने मुझसे पूछा- ‘आप वही व्यक्ति हैं न
जिसने प्रिंस चार्ल्स को किस किया था
?’ मैं बड़ी शर्मिंदा हुई थी।‘

Desk Team