उत्तर प्रदेश : CM योगी 27 जनवरी से शुरू करेंगे गंगा यात्रा

Summary :

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 जनवरी को पांच दिवसीय गंगा यात्रा की शुरुआत करेंगे। एक सरकारी सूत्र ने बताया कि मुख्यमंत्री इस यात्रा की शुरुआत जनवरी के पहले सप्ताह में ही करने वाले थे, लेकिन कुछ अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण ऐसा नहीं हो सका।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 जनवरी को पांच दिवसीय गंगा यात्रा की शुरुआत करेंगे। एक सरकारी सूत्र ने बताया कि मुख्यमंत्री इस यात्रा की शुरुआत जनवरी के पहले सप्ताह में ही करने वाले थे, लेकिन कुछ अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण ऐसा नहीं हो सका। वहीं सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, मुख्यमंत्री 27 जनवरी को बिजनौर जिले में एक जनसभा संबोधित करने के बाद यात्रा की शुरुआत करेंगे। 

दिल्ली के पटपड़गंज में प्रिंटिंग प्रेस में लगी आग, 1 व्यक्ति की मौत

इस अवसर पर राज्यपाल भी मौजूद रहेंगी। मुख्यमंत्री पहली बार हस्तिनापुर में रात्रि विश्राम करेंगे और मखदूमपुर में गंगा की आरती करेंगे। यह यात्रा कानपुर से होकर गुजरेगी और 31 जनवरी को पांचवें दिन बलिया में समाप्त होगी। यह यात्रा 26 जिलों और 1,026 ग्राम पंचायतों से होकर गुजरेगी। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मंत्री और विधायक गांवों में रात्रि विश्राम करेंगे। 

Desk Team