गुजरात के सूरत में आज सुबह एलपीजी सिलेंडर लेकर जा रहे एक ट्रक में भीषण आग लग गई। इस दौरान दुर्घटनाग्रस्त ट्रक की चपेट में बच्चों से भरी एक स्कूल बस आ गई। हालांकि इस घटना में कोई बच्चों घायल नहीं हुआ। इस हादसे में ट्रक, बस, टेम्पो और ऑटो रिक्शा जलकर राख हो गए।
दरअसल, एक गैस सिलेंडर से भरा ट्रक दूसरे ट्रक से टकरा गया जिसके बाद बड़ा धमाका हुआ। धमाका होते ही पूरा ट्रक आग की लपटों से घिर गया। ट्रक में लगी आग की चपेट में एक स्कूल बस आ गई। गनीमत रही की समय रहते सभी स्कूली बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बस में कुल 25 बच्चे सवार थे।
दिल्ली के पटपड़गंज में प्रिंटिंग प्रेस में लगी आग, 1 व्यक्ति की मौत
घटनास्थल पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। सिलेंडर फटने की वजह से जोरदार धमाके हुए जिसकी आवाज दूर-दूर तक सुनी गई। जानकारी के मुताबिक ट्रक सूरत के ओलपैड मसामगम से गुजर रहा था लेकिन हादसे का शिकार हो गया।


Download Android App
Download iOS App



