कौशांबी : जिले के सरकारी और निजी स्कूलों के 50 हजार छात्रों ने मंगलवार को 50 किलोमीटर लंबी मानव श्रंखला बनाकर मतदाताओं को जागरूक किया। जिलाधिकारी मनीष वर्मा के निर्देशन में जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के 50 हजार छात्र छात्राओं ने जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में 50 किलोमीटर लम्बी मानव श्रंखला बनायी । वर्मा ने बताया कि इन छात्र छात्राओं ने रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास किया।
उन्होंने बताया कि छात्र छात्राओं ने हाथ में तख्तियां ले रखीं थीं, जिन पर ‘सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो’ , ‘पहले मतदान, फिर स्नान’ और ‘कौशांबी का मतदाता है, वोट देना आता है’ जैसे नारे लिखे थे । वर्मा ने बताया कि जिले की भरवारी नगर पालिका परिषद व छह नगर पंचायतों में मानव श्रंखला बनायी गयी । मानव श्रंखला बनाने में छात्र छात्राओं के साथ स्थानीय निकायों के कर्मचारी भी मौजूद रहे ।


Download Android App
Download iOS App




