उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने रविवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर एक अहम बयान दिया। उन्होंने कहा कि यह विधेयक मुस्लिम समाज के विकास के लिए बहुत जरूरी है और इसे पहले ही लाया जाना चाहिए था। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ राजनीतिक दल मुस्लिम समुदाय को गुमराह करके अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि मोदी सरकार मुस्लिम समाज के विकास के लिए काम कर रही है।
Haryana: वक्फ संशोधन विधेयक के लिए BJP ने बनाई प्रदेश समिति
दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि तमाम राजनीतिक दलों ने मुस्लिम समुदाय को अपनी राजनीति का हिस्सा बना लिया है और उन्हें गुमराह करके सिर्फ अपनी सत्ता मजबूत करने की कोशिश की है। लेकिन वक्फ संशोधन बिल मुस्लिम समाज के विकास के लिए एक सार्थक कदम है। यह बिल पहले ही आना चाहिए था और इसके जरिए गरीब मुसलमानों और पसमांदा मुसलमानों का भला होगा। मुसलमानों का हित मोदी सरकार के एजेंडे में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा मुस्लिम समाज के विकास की बात की है और आज भी वह इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। मुस्लिम समाज मोदी सरकार की नीतियों को सराहता है और इसके परिणामस्वरूप, देश के मुसलमान पीएम मोदी को दुआएं दे रहे हैं।
जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विपक्ष के विरोध-प्रदर्शन को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जब भी मुसलमानों के विकास की बात की जाती है, विपक्ष हैरान और परेशान हो जाता है। विपक्ष को मुसलमानों का विकास नहीं पसंद है, इसलिए वह इस तरह के प्रयासों का विरोध करते हैं। लेकिन मोदी सरकार ने मुसलमानों के विकास का बीड़ा उठाया है और हम ईमानदारी से इस दिशा में काम कर रहे हैं।
वक्फ संशोधन विधेयक के महत्व पर जोर देते हुए दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि यह बिल मुस्लिम समाज के लिए एक ऐतिहासिक कदम है। वक्फ का मूल उद्देश्य गरीब मुसलमानों का भला करना है और यह विधेयक उसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए लाया जा रहा है। इस संशोधन से वक्फ संपत्ति का सही उपयोग सुनिश्चित होगा और मुस्लिम समुदाय के गरीब और पिछड़े वर्ग को इसका लाभ मिलेगा।


Download Android App
Download iOS App



