Sharda University की छात्रा ने क्यों किया Suicide? लपेटे में आये 2 टीचर, जानें पूरा मामला

Summary :

Sharda University: ग्रेटर नोएडा की शारदा यनिवर्सिटी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक सेकंड ईयर की छात्रा ने बीते दिन शुक्रवार शाम 7 बजे फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. छात्रा ने Suicide नोट में प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. इस घटना के बाद विश्वविद्यालय में छात्रों ने जमकर बवाल मचाया और अपनी नाराजगी जाहिर की है. इस दौरान पुलिस और छात्रों के बीच झड़प भी हुई. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, छात्रा ने अपने सुसाइड नोट में लिखा, ‘अगर मेरी मौत हुई तो इसके लिए PCP और डेंटल मेडिकल के टीचर जिम्मेदार होंगे.…

Sharda University: ग्रेटर नोएडा की शारदा यनिवर्सिटी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक सेकंड ईयर की छात्रा ने बीते दिन शुक्रवार शाम 7 बजे फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. छात्रा ने Suicide नोट में प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. इस घटना के बाद विश्वविद्यालय में छात्रों ने जमकर बवाल मचाया और अपनी नाराजगी जाहिर की है. इस दौरान पुलिस और छात्रों के बीच झड़प भी हुई.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, छात्रा ने अपने सुसाइड नोट में लिखा, ‘अगर मेरी मौत हुई तो इसके लिए PCP और डेंटल मेडिकल के टीचर जिम्मेदार होंगे. महेंद्र सर और शैरी मैम मेरी मौत के लिए जिम्मेदार हैं. उन्होंने मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, मुझे अपमानित किया. इस वजह से मैं लंबे समय से डिप्रेशन में हूं. मैं चाहती हूं कि उन्हें भी यही सब सहना पड़े. सॉरी… मैं अब और नहीं जी सकती.’(Suicide)

छात्रा की मां ने फैकल्टी-मैनेजमेंट पर लगाया आरोप

वहीं छात्रा की मां ने इस घटना के लिए विश्वविद्यालय के फैकल्टी और मैनेजमेंट पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा कि मेरी बेटी मेरे और अपने पापा के पास दिन में 3 से 5 बार कॉल करती थी. लेकिन कल उसने सिर्फ एक ही बार फोन किया था. उसने मुझे सुबह स्कूल जाते समय कॉल किया. लेकिन 4 बजे, स्कूल से आने के बाद उसने मुझे कोई कॉल नहीं किया.

ऐसे में 5 बजे मैंने उसके पास कॉल किया. लेकिन उसने अपना फोन नही उठाया. मेरी बेटी की हत्या की गई है. छात्रा की मांने आगे बताया कि उनकी बेटी को शिक्षकों की तरफ से कहा जाता था कि तुम तो खुद सिग्नेचर कर लेती है. हमारी जरूरत क्या है? हम तुम्हें फेल कर देंगे. (Sharda University)

विश्वविद्यालय प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की

ऐसे में मामले को बढ़ता देख विश्वविद्यालय प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की है. शारदा यूनिवर्सिटी के पीआरओ डॉ. अजीत कुमार ने कहा कि ‘हमें सूचना मिली थी कि हॉस्टल में एक छात्रा ने खुदखुशी कर ली है. वहीं परिजन उसके परिजन भी मौके पर पहुंचे और मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. (Suicide)

वहीं मामले में पूछताछ के लिए 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है. आगे की कार्रवाई जारी है. हम छात्रा के परिवार के साथ खड़े हैं. फिलहाल 2 टीचर को सस्पेंड किया गया है. एक कमेटी भी बनाई गई है जांच के लिए कमेटी की रिपोर्ट के बाद जो दोषी पाया जाएगा उसके ऊपर कार्रवाई होगी.’

यह भी पढ़ें-‘तुझे योगी बचाता है या मोदी…’, सनातन में वापसी के बाद महिला को छांगुर बाबा गिरोह ने दी धमकी!

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।