‘तुझे योगी बचाता है या मोदी…’, सनातन में वापसी के बाद महिला को छांगुर बाबा गिरोह ने दी धमकी!

Summary :

अवैध धर्मांतरण के मामले में गिरफ्तार जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा को लेकर हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. इस दौरान एक पीड़ित महिला ने उसके खिलाफ जबरन धर्म परिवर्तन कराने और गैंगरेप जैसे संगीन आरोप लगाए हैं. महिला का कहना है कि धर्म में वापसी के बाद उसे धमकी भरे कॉल आने लगे हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित महिला ने बताया कि छांगुर बाबा और उसके साथी हजारों महिलाओं का धर्म बदलवा चुके हैं. उन्होंने कई युवतियों का शारीरिक शोषण भी किया. जब मामला सामने आया, तो कुछ महिलाएं वापस अपने मूल धर्म में लौट आईं और मंदिरों…

अवैध धर्मांतरण के मामले में गिरफ्तार जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा को लेकर हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. इस दौरान एक पीड़ित महिला ने उसके खिलाफ जबरन धर्म परिवर्तन कराने और गैंगरेप जैसे संगीन आरोप लगाए हैं. महिला का कहना है कि धर्म में वापसी के बाद उसे धमकी भरे कॉल आने लगे हैं.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित महिला ने बताया कि छांगुर बाबा और उसके साथी हजारों महिलाओं का धर्म बदलवा चुके हैं. उन्होंने कई युवतियों का शारीरिक शोषण भी किया. जब मामला सामने आया, तो कुछ महिलाएं वापस अपने मूल धर्म में लौट आईं और मंदिरों में पूजा-पाठ करने लगीं.

घर वापसी के बाद धमकियां शुरू

महिला ने बताया कि जब उसने ‘घर वापसी’ की, तो उसे सऊदी अरब के नंबर से वॉट्सएप कॉल आया. कॉल करने वाले ने जान से मारने की धमकी दी और कहा कि “देखते हैं तुझे योगी बचाता है या मोदी.” महिला का आरोप है कि गिरोह ने उसे सिगरेट से जलाया, उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी किया.

पीड़िताओं की मांग: न्याय और फांसी

धर्मांतरण और शोषण की शिकार महिलाओं ने सरकार से मांग की है कि उन्हें न्याय मिले और अपराधियों को फांसी दी जाए. वे चाहती हैं कि इस नेटवर्क का पूरी तरह से खुलासा हो और दोषियों को सख्त सजा दी जाए.

मुरादाबाद से भी जुड़ा है छांगुर बाबा

छांगुर बाबा का संबंध मुरादाबाद से भी सामने आया है. 2020 से 2024 के बीच, जब एक व्यक्ति दानवीर ने मुस्लिम दुकानदारों द्वारा की जा रही अवैध कब्जों की शिकायत की, तो छांगुर ने उसे शिकायत वापस लेने की धमकी दी.

मंत्री को दी थी शिकायत, फिर भी…

7 अक्टूबर 2024 को दानवीर ने मुरादाबाद आए समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण को एक शिकायत पत्र सौंपा. उसने बताया कि छांगुर उसे लगातार कॉल कर धमका रहा है, यहां तक कि पाकिस्तानी नंबर से भी जान से मारने की धमकी दी गई है. लेकिन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई. सूत्रों के अनुसार, छांगुर बाबा का नेटवर्क मुरादाबाद की बिलारी तहसील तक फैला हुआ हो सकता है. अगर जांच एजेंसियां वहां जाकर छानबीन करें, तो और कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आ सकती हैं.

यह भी पढ़ें-बेटी ने मां को आशिक के साथ पकड़ा, तो कर दी हत्या, शव के पास रात भर बैठकर मनाया जश्न

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।