उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पुलिस ने अपनी 12 वर्षीय बेटी की हत्या के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। नाबालिग की मौत के संबंध में महिला के भाई द्वारा दर्ज कराई गई लिखित शिकायत के आधार पर गिरफ्तारी की गई।
बच्ची को मंगलवार को गले में गंभीर चोट लगने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
तीन साल पहले कैंसर से मौत
पुलिस ने कहा कि महिला के पति की तीन साल पहले कैंसर से मौत हो गई थी और वह वर्तमान में अपने दूसरे पति के साथ रह रही थी। वह नाबालिग को अपने साथ घर पर रखने के लिए राजी नहीं थी।आरोपी 38 वर्षीय प्रियंका ओझा डिप्रेशन में थी और उसने हाल के दिनों में दो व्यक्तियों पर हमला किया था।सुल्तानपुर के एसपी सोमेन बर्मा ने कहा कि प्रियंका चंदा थाना क्षेत्र के विवेक नगर की रहने वाली हैं।
चाकू से गला काट दिया
बर्मा ने कहा, प्रियंका घर में सब्जी काट रही थी, जबकि उसकी बेटी उसके पास बैठी थी। अचानक किसी बात पर प्रियंका उससे नाराज हो गई और चाकू से उसका गला काट दिया।बच्ची की चीख पुकार सुनकर परिजन पहुंचे तो उसे खून से लथपथ हालत में पाया। वे उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदा ले गए।वहां चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि प्रियंका को उसके भाई रवि ओझा की शिकायत पर पकड़ा गया और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।


Download Android App
Download iOS App



