रविचंद्रन अश्विन भारतीय टीम का ऐसा खिलाड़ी जो किसी भी कंडीशन में अपनी टीम के लिए पूरी जान लगा देता है, हालाँकि उसे WTC फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में सिर्फ इसलिए नहीं खिलाया गया क्यूंकि कंडीशन ऑफ स्पिन गेंदबाज़ के अनुकूल नहीं थी। हालाँकि उसी कंडीशन में नाथन लियोन जोकि ऑफ स्पिन गेंदबाज़ हैं उन्होंने भी मैच में पांच विकेट लिए थे। इस फाइनल मैच में आश्विन को नहीं खिलाने पर रोहित शर्मा पर काफी सवाल खड़े किये गए थे। हालाँकि अब वो बात बीत गयी, अब अश्विन ने हाल ही में जारी आईसीसी रैंकिंग में भी अपना जलवा कायम रखा है।

आईसीसी ने बुधवार को टेस्ट रैंकिंग जारी कि जिसमें रवि अश्विन ने अपना पहला स्थान फिर से क़याम रखा है। अश्विन WTC फाइनल से पहले भी नंबर-1 टेस्ट बॉलर थे और अब फाइनल के बाद भी वो नंबर-1 बॉलर है। आश्विन के इस समय आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में 860 रेटिंग पॉइंट है और वो दूसरे स्थान पर मौजूद इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन से 10 अंक आगे है। तीसरे स्थान पर साउथ अफ्रीका के कागिसो रबाडा है। वहीँ टॉप 10 में अश्विन के अलावा जसप्रीत बुमराह 8वे स्थान पर और रविंद्र जडेजा 9वे स्थान पर है।
.jpg)
इतना ही नहीं रविचंद्रन अश्विन आईसीसी टेस्ट ऑल राउंडर रैंकिंग में भी टॉप फाइव में शामिल है और वो 352 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर है। जबकि पहले स्थान पर उनके साथी खिलाड़ी रविंद्र जडेजा 434 रेटिंग पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर है। जबकि अक्षर पटेल 310 पॉइंट्स के साथ शाकिब अल हसन के बाद चौथ स्थान पर है। वहीँ बल्लेबाज़ों की रैंकिंग की बात की जाए तो इस बार की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतने वाले ऑस्ट्रेलिया टीम के तीन बल्लेबाज़ टॉप -3 में बने हुए है। पहले स्थान पर मार्नस लाबुशेन 903 अंक के साथ है, दूसरे स्थान पर स्टीव स्मिथ 885 अंक के साथ है और तीसरे स्थान पर फाइनल मैच में प्लेयर ऑफ़ द मैच बने ट्रैविस हेड 884 अंक के साथ है। टॉप 10 में लम्बे समय से टीम से चोट के कारण बाहर चल रहे ऋषभ पंत एकलौते भारतीय बल्लेबाज़ है।


Download Android App
Download iOS App



