उत्तर प्रदेश के थाना वजीरगंज क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद के चलते पत्नी ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ जहर खाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने सोमवार को बताया कि बच्चों की तत्काल मौत हो गई जबकि महिला ने इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया।
यूपी जिला अधिकारी सीपी सरोज ने बताया कि थाना वजीरगंज क्षेत्र के गांव अल्लुआ पसतोरा निवासी बिजनेस कुमार का अपनी पत्नी प्रेमवती से कई दिन से ननद के विवाह को लेकर विवाद चल रहा था। प्रेमवती इस बात को लेकर बिजनेस से नाराज थी की दो अन्य भाइयों के होते हुए ननद के रिश्ते की जिम्मेदारी वह क्यों उठा रखी है। इसी बात को लेकर रविवार दिन में दोनों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट भी हुई जिसके बाद बिजनेस घर से चला गया।
मुजफ्फरनगर में CAA के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़काने वाले PFI के 4 सदस्य गिरफ्तार
पति के व्यवहार से दुखी प्रेमवती (36) ने बीती रात गुस्से में अपने दोनों बेटों मोहित (8) एवं रोहित (5) को खाने में सल्फास मिलाकर खिलाया और फिर खुद भी खा लिया। देर रात तीनों की हालत बिगड़ने लगी। बच्चों और प्रेमवती को उल्टी करते देख परिजन उन्हें बिसौली स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टरों ने उसके दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।
गंभीर हालत में प्रेमवती को बरेली हायर सेंटर रेफर किया गया लेकिन रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही वजीरगंज और बिसौली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी के शव को शवगृह में रखवा दिया।


Download Android App
Download iOS App



