यूपी में बढ़ते हुए कोरोना कहर के बीच, सीएम योगी ने कहा- कोरोना की वजह से कामकाज को नहीं रोका जा सकता

Summary :

मुख्यमंत्री ने कहा, कोरोना काल ने हमें चुनौतियों के साथ अवसर भी दिए हैं। तकनीक के इस्तेमाल से आम आदगी की जिंदगी आसान हो गयी है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि कोरोना वायरस की वजह से कामकाज को नहीं रोका जा सकता तथा चुनौतियों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ना होगा। उन्होंने यहां कहा, ‘‘कोरोना माहामारी के दौरान हमने गरीबों के बैंक खातों में सीधे पैसे भेजे और इसके लिए किसी को किसी के भी घर जाने की आवश्यकता नही पड़ी। बस एक बटन दबाया और बहुत से लोगों के खातों में सीधे पैसा पहुंच गया। हम कोरोना वायरस की वजह से सब काम नहीं रोक सकते, हमें इसका सामना करते हुए चुनौतियों को पीछे छोड़ना है।’’
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘कोरोना काल ने हमें चुनौतियों के साथ अवसर भी दिए हैं। तकनीक के इस्तेमाल से आम आदगी की जिंदगी आसान हो गयी है।’’ आदित्यनाथ यहां गोरक्षापीठ द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बोल रहे थे। यह सभा महंत दिग्विजय नाथ की 51 वीं पुण्यतिथि और महंत अवैद्य नाथ की छठी पुण्यतिथि पर आयोजित की गयी।
उन्होंने कहा कि श्रद्धांजलि सभाएं केवल पूर्वजों का स्मरण करने का नहीं, बल्कि उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा भी देती हैं। इस अवसर पर योगी आदित्यनाथ ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Desk Team