उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर जिले के निवासियों को कुल 185 करोड रूपये के परियोजनाओं का सौगात दी।
मुख्यमंत्री ने गोरखपुर के राजकीय जुबली इेटर कालेज में आयोजित शिलन्यास व लोकार्पण कार्यक्रम में जिले की 139.62 की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं को जनता को समर्पित किया। इसके अलावा उन्होंने 45.44 करोड की छह परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया।
श्री योगी ने राजकीय जुबली इंटर कालेज परिसर में मुख्य विद्यालय भवन के निर्माण एवं छात्रावास, स्टाफ आवास, विज्ञान भवन, कास्टकला कक्ष, वाहन स्टैण्ड एंव चहारदीवारी आदि मरम्मत कार्य के लोकार्पण अवसर पर कहा कि जुबली इंटर कालेज की स्थापना सन 1885 में हुई थी और समय समय पर इनके अनेक भवन बनते रहे। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय में आज लगभग 4100 छात्र अध्यनरत है और एकसाथ कक्षाएं संचालित करने व्यवस्था नही थी, कक्षाएं दो पालियों में संचालित हो रही थी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा धन देकर नवीन भवन का निर्माण कराया गया है जिससे सभी छात्रों की कक्षाएं एक पाली में संचालित हो सके और छात्र एकसाथ शिक्षा ग्रहण कर सकें। वर्षों की जुबली कालेज की यह तमन्ना थी कि उनका अपना एक भव्य भवन बने और सभी छात्र एक पाली में शिक्षा ग्रहण करें।
श्री योगी ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता बनाये रखना सभी शिक्षकों का दायित्व है। शिक्षक इसे एक चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा के युग में शिक्षा की गुणवत्ता आगे बढ़यें। शिक्षण संस्थाओं में बेहतर शिक्षा का माहौल सृजत होना चाहिये। शासन की नीतियों की जानकारी छात्रों को अवश्य दी जाये।
उन्होंने कहा कि नागरिकता अधिनियम कानून सिर्फ नागरिकता देने के लिए है, किसी की नागरिकता छीनने के लिए नही है। उन्होंने कहा कि नकारात्मक सोंच से किसी का विकास नही हो सकता है। विकास के लिए सकारात्मक सोंच होना चाहिए तभी सुख, समृद्धि एवं राष्ट्रहित होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य होता है कि सार्वजनिक सम्पत्ति की सुरक्षा करें, किसी को भी सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसान करने की अनुमति नही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास को आगे बढ़ने तथा शिक्षा की गुणवत्ता बनाये रखने की दिशा में निरन्तर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि दो फरवरी 2020 से हर रविवार को प्रत्येक स्वास्थ्य केन्द्रों पर आरोज्ञ मेला का आयोजन किया जायेगा। यह एक लोक कल्याण का यह कार्यक्रम है।
उन्होंने यह भी बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख तक के इलाज की सुविधा है। गरीबों को आवास, रसोई गैस, पेंशन आदि अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं के तहत उन्हें लाभान्वित किया जा रहा है। सरकार की इन योजनाओं का लाभ समाज के हर गरीब वर्ग को बिना भेद भाव उपलब्ध कराया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नकलविहीन परीक्षा शासन की प्रमुखताओं में से है, नकल से अकल कभी नही आ सकती है। सरकार नौजवानों, छात्रों के साथ खिलवाड़ नही होने देगी।
उन्होंने जुबली इंटर कालेज शिक्षण संस्थान से कहा कि वे अपने पुरातन छात्रों को भी जोड़ तथा वर्तमान छात्रों के साथ संवाद स्थापित करायें ताकि बच्चों को पुरातन छात्रों से प्रेरणा मिल सके।
उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 2024 तक पाइप पेयजल योजना के तहत हर घर को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि बाढ़ बचाव की कार्य योजना अभी से प्रारम्भ कर दी गयी है ताकि समयबद्ध ढंग से यह कार्य पूर्ण हो सके और इस आपदा से निजात मिल सके।


Download Android App
Download iOS App



