चीन में कोरोना वायरस का बढ़ता खतरा देखते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अलर्ट हो गई है। जिस तरह से चीन में कोरोना की वजह से हालात बेकाबू हो गए है। इन दिनों चीन में लोगों को अंतीम संस्कार नसीब नहीं हो रहा है। इस बीच
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेशभर में अलर्ट जारी कर दिया है। इसी के साथ उपमुख्यमंत्री की तरफ से स्वास्थ्य विभाग और संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी जारी किए गए हैं। निर्देशों में कोरोना की जांच और उसके उपचार शुरू करने की व्यवस्था को लेकर भी कहा गया है। इसी के साथ यूपी के सभी एयरपोर्ट पर चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
यूपी में कोविड-19 का अलर्ट जारी
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की तरफ से स्वास्थ्य विभाग को जारी निर्देशों में कहा गया है। कि कोरोना जिन देशों में तेजी के साथ फैल रहा है। उन देशों से आने वाले यात्रियों की जांच करवाई जाए। इसी के साथ पॉजिटिव मरीजों की जीनोम सीक्वेंसिंग कराई जाए। जिससे कि कोरोना वायरस के वैरिएंट का पता लगाया जा सके।
सभी सीएमओ को निर्देश जारी
यूपी के डिप्टा सीएम ब्रजेश पाठक की तरफ से प्रदेश के सभी सीएमओ और चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों में कहा गया है कि सर्दी-जुकाम और बुखार समेत अन्य लक्षण वाले यात्रियों को चिन्हित किया जाए और उनकी कोरोना जांच करवाई जाए। वहीं विदेशों से आने वाले यात्रियों की सूची बनाने बात कही है।


Download Android App
Download iOS App



