अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने बुधवार को घोषणा की कि भारत और भारतीय उपमहाद्वीप में पेरिस ओलंपिक खेल 2024 के प्रसारण के लिये वायकॉम 18 मीडिया प्राइवेट लिमिटेड ने विशेष मीडिया अधिकार प्राप्त कर लिये हैं।आईओसी ने विज्ञप्ति में कहा कि इसके अलावा वायकॉम 18 ने 2024 में होने वाले शीतकालीन युवा ओलंपिक खेलों के ‘नॉन एक्सक्लूसिव’ प्रसारण अधिकार भी हासिल किये।
इससे भारत के अलावा भारतीय उपमहाद्वीप में खेल प्रशंसक वायकॉम 18 में इन खेलों का प्रसारण देख पायेंगे।जिसमें बांग्लादेश, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका और भूटान शामिल है।आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक ने कहा, ‘‘भारत और भारतीय उप महाद्वीप में प्रशसंक वायकॉम 18 के साथ हुई साझेदारी से ओलंपिक खेल का प्रसारण देख सकेंगे।’’


Download Android App
Download iOS App



