उत्तर प्रदेश में 25 हजार होमगार्डों को सेवा से हटाए जाने को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार का आरोप लगाया कि योगी आदित्यनाथ सरकार ने इन प्रहरियों के त्यौहार सूने कर दिए। उन्होंने होमागार्डों के विरोध प्रदर्शन से जुड़ा एक वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया , “त्यौहार में बच्चों के लिए मिठाइयाँ , कपड़े , उपहार लेकर माता – पिता पहुँचते हैं। उप्र के 25,000 होमगार्ड अपनी परेशानी लेकर त्यौहार के दिन भी प्रदर्शन कर रहे हैं कि सरकार उनकी बात सुने और लिखित में दे कि उनको निकाला नहीं जायेगा। भाजपा सरकार ने इन प्रहरियों के सारे त्यौहार सूने कर दिए।”

खबरों के मुताबिक , उत्तर प्रदेश सरकार 25 हजार होमगार्ड जवानों को हटा रही है। सरकार की दलील है कि वह उच्चतम न्यायालय द्वारा निर्देशित नये भत्तों का भुगतान करने की स्थिति में नहीं है। हालांकि सोमवार को प्रदेश सरकार के एक मंत्री ने कहा था कि किसी भी होमगार्ड को हटाया नहीं जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



