हाल ही में गोविंदा ने अपने परिवार के साथ कपिल शर्मा के शो में शिरकत की और गोविंदा की पत्नी सुनीता और बेटी नर्मदा उनके साथ थी। इस एपिसोड में गोविंदा एंड फैमिली ने कपिल शर्मा के साथ खूब मस्ती मजाक किया पर इस एपिसोड के बाद एक बड़ा खुलासा भी हुआ जिसमे पता चला है कि कृष्णा अभिषेक और गोविंदा के परिवार के बीच कलह अब बढ़ चुकी है।

कपिल शर्मा के शो में कृष्णा अभिषेक ने गोविंदा के साथ स्टेज शेयर नहीं किया और गोविंदा के परिवार की मौजूदगी के दौरान कृष्णा एक बार भी दर्शकों के सामने परफॉर्म करने नहीं आये। पहले उम्मीद थी की गोविंदा और उनके भांजे कृष्णा शो पर एक साथ धमाल मचाते दिखाई देंगे पर ऐसा नहीं हुआ।

कृष्णा ने शो के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि वो अपनी मामी सुनीता की वजह से गोविंदा के स्पेशल एपिसोड का हिस्सा नहीं बने। शो के पहले ही ही उन्हें बताया गया था कि उनकी मामी सुनीता नहीं चाहती कि मैं शो पर उनके साथ नजर आऊं, इसीलिए मैंने उनकी एंट्री से पहले तक शूट किया लेकिन उसके बाद नहीं….।

कृष्णा ने आगे कहा ,’मैं नहीं चाहता था की शो के दौरान मेरी वजह से उन्हें किसी दिक्कत का सामना करना पड़े। शो में नर्मदा अपनी एल्बम को प्रमोट करने आयी थी और ये उनके लिए बहुत बड़ा दिन था। मैं अपने सारे गिले शिकवे भुला कर फैसला ले रहा हूं तो मेरे बड़ों को भी थोड़ा बड़प्पन दिखाना चाहिए था। मुझे पब्लिक में ये बाते करते हुए खुद अच्छा नहीं लग रहा है।

कृष्णा अभिनशेक ने ये भी कहा , ‘ मेरे और चीची मां के बीच 6 महीने पहले पैचअप हो गया था और हम इसके बाद कई बार मिले है। करीब 20 दिन पहले हमारी दुबई में भी मुलाकात हुई थी। उन्होंने मुझे मामी से बात करने के लिए भी कहा था। मुझे लगता है मामी अब भी मुझसे नाराज है।

अभी गोविंदा की पत्नी ने कृष्णा अभिषेक के बयान पर कोई जवाब नहीं दिया है और देखना होगा कि वो क्या कहती है। कृष्णा ने ये भी कहा कि उन्होंने अपने करियर में कभी अपने मां चीची की मदद नहीं ली। आज वो जो कुछ भी है अपनी मेहनत के दम पर है।



Download Android App
Download iOS App



