हरियाणा के रहने वाले गुर्जर नेता और पूर्व विधायक करतार सिंह भड़ाना शुक्रवार को बीजेपी में शामिल हो गए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त किया। बार-बार दल बदलने वाले भड़ाना बसपा छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं। वह पहले भी बीजेपी में रह चुके हैं।
करतार सिंह भड़ाना कांग्रेस नेता अवतार सिंह भड़ाना के भाई हैं और उनके परिवार का खासतौर से गुर्जर समुदाय में काफी प्रभाव है। करतार सिंह भड़ाना दो बार हरियाणा से और एक बार उत्तर प्रदेश से विधायक रहे हैं। करतार सिंह भड़ाना ने मुरैना सीट से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के खिलाफ पिछले लोकसभा चुनाव में मैदान में उतरे थे, जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
करतार को पार्टी में शामिल करते हुए बीजेपी महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि मोदी और शाह की नीतियों से विभिन्न दलों के लोग प्रभावित हो रहे हैं और वे अपने दलों को छोड़कर भगवा पार्टी में शामिल हो रहे हैं। हरियाणा में 21 अक्टूबर को चुनाव होने हैं और मतों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी।


Download Android App
Download iOS App



