सोनी टीवी पर आने वाली मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल के सीजन 11 की शुरुआत हो चुकी है और देश भर से युवा सिंगर्स शो में ऑडिशन देने आ रहे है। शो में इस बार नेहा कक्क्ड़ , विशाल डडलानी और अनु मालिक जज है। हाल ही में शो के दौरान कुछ ऐसा घटा की अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

शो के दौरान देश के अलग अलग शहरों से प्रतियोगी सिंगिंग स्टार बनने का सपना लिए शो में आते है। इन कन्टेस्टेंटों में कुछ के सपने पूरे हो जाते है तो कुछ के अधूरे रह जाते है। बहुत से लोग तो इस ख्वाहिश में मंच पर चले आते है की वो अपने सिंगिंग आइडल से मिल सके।

हाल ही में एक कंटेस्टेंट इंडियन आइडल के शो में पहुंचा। राजस्थानी ड्रेस में पहुंचा ये कंटेस्टेंट अपने साथ ढेर सारे गिफ्ट्स भी लाया था और मंच पर आकर इसने ये गिफ्ट्स एक एक करके नेहा कक्कड़ क देने शुरू किये। शो के होस्ट आदित्य नारायण भी नेहा के साथ मंच पर मौजूद थे।

गिफ्ट लेकर नेहा कक्कड़ इस कंटेस्टेंट को हग कर लेती है और उसका शुक्रिया अदा कर ही रही होती है कि ये कंटेस्टेंट उन्हें जबरन किस कर लेता है। कंटेस्टेंट की इस हरकत पर नेहा तुरंत अपना चेहरा छिपा कर हंच से पीछे हट जाती है। शो के होस्ट आदित्य नारायण भी हैरान रह जाते है।

यहां तक कि शो के बाकी दोनों जज अनु मालिक और विशाल डडलानी भी कंटेस्टेंट की इस हरकत पर स्तब्ध रह जाते है। ये वीडियो सोनी टीवी द्वारा जारी किया गया प्रोमो है और ये एपिसोड इस वीकेंड प्रसारित किया जायेगा। अब नेहा इस हरकत का क्या रिएक्शन देती ये तोशो के दौरान ही पता लग पायेगा।

देखिये ये वायरल वीडियो
इस वियो के वायरल होने के बाद बहुत से यूजर्स नेहा को सलाह दे रहे है कि उन्हे किसी भी कंटेस्टेंट के पास सोच समझ कर जाना चाहिए तो कुछ ने इसे मेकर्स की तरफ से पब्लिसिटी स्टंट करार दिया। सोशल मीडिया पर ये भी कहा जा रहा है कि शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए ये हरकत जानबूझ कर करवाई गयी है।


Download Android App
Download iOS App



